मेक्सिको ने जीता 10वीं बार गोल्ड कप

चर्चा में क्यों?

मेक्सिको ने संयुक्त राज्य अमेरिका को हराकर अपना 10वां कॉनकाकैफ़ गोल्ड कप खिताब जीता।

कॉनकैकैफ (CONCACAF) गोल्ड कप 2025 के बारे में

  • आयोजन : 14 जून - 6 जुलाई 2025
  • मेजबान : संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा
  • टीमें: कुल 16, जिनमें कनाडा, अमेरिका, मेक्सिको सहित CONCACAF क्षेत्र की 15 टीमें और एक अतिथि-सऊदी अरब शामिल हैं।

फाइनल मुकाबला

  • मेक्सिको vs अमेरिका
    • विजेता : मेक्सिको
    • उपविजेता : अमेरिका

मेक्सिको का रिकॉर्ड:

  • मेक्सिको ने इतिहास रचा: गोल्ड कप 2025 में 10वां खिताब जीतकर उन्होंने अपना रिकॉर्ड बढ़ाया 
  • पिछली उपलब्धियाँ: मेक्सिको लगातार दूसरी बार चैंपियन बना (2023 के बाद) 

कॉनकैकैफ (CONCACAF) गोल्ड कप:

  • कॉनकैकैफ़ (CONCACAF) गोल्ड कप उत्तरी, मध्य अमेरिकी और कैरिबियाई देशों का सबसे बड़ा पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट है।
  • इसे CONCACAF (Confederation of North, Central America and Caribbean Association Football) द्वारा आयोजित किया जाता है।

बिंदु

विवरण

शुरुआत

1963 (पहले इसे CONCACAF चैम्पियनशिप कहा जाता था)

वर्तमान नाम

1991 से इसे गोल्ड कप कहा जाने लगा

आयोजक

CONCACAF (उत्तरी, मध्य अमेरिका और कैरिबियन फुटबॉल परिसंघ)

फ्रीक्वेंसी

हर दो वर्ष में आयोजित होता है

मुख्य मेज़बान

ज़्यादातर बार संयुक्त राज्य अमेरिका, कई बार कनाडा और मेक्सिको के साथ साझेदारी में

सबसे सफल टीमें:

देश

खिताब

वर्षों में जीत

मेक्सिको

10 बार

1993, 1996, 1998, 2003, 2009, 2011, 2015, 2019, 2023, 2025

अमेरिका

7 बार

1991, 2002, 2005, 2007, 2013, 2017, 2021

कनाडा

1 बार

2000

प्रश्न.गोल्ड कप 2025 का विजेता कौन रहा?

(a) अमेरिका

(b) कनाडा

(c) मेक्सिको

(d) जमैका

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT