New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM The June Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6 June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM The June Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6 June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

माउंट एटना ज्वालामुखी

2 जून, 2025 को यूरोप के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी ‘माउंट एटना’ में तीव्र विस्फोट (उद्गार) हुआ।  

माउंट एटना के बारे में 

  • परिचय : यह भूमध्यसागरीय द्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत है और दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • यह लगातार विस्फोट के सबसे लंबे रिकॉर्ड को दर्ज करने वाला ज्वालामुखी भी है।
  • अवस्थिति : यह यूरेशियन एवं अफ्रीकी विवर्तनकी प्लेट्स के बीच इटली में सिसिली द्वीप के पूर्वी तट के पास पर स्थित है। 

  • वर्गीकरण : इसे स्ट्रेटोवॉल्कैनो के रूप में वर्गीकृत किया गया है जो विश्व भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले ज्वालामुखी हैं।  
    • स्ट्रेटोवॉल्कैनो ऐसे ज्वालामुखी हैं जिनका निर्माण ज्वालामुखी क्रेटर से बार-बार निकलने वाले लावा, राख एवं पत्थरों की कई परतों से होता है। इसका आकार ऊँचा एवं शंकु (Cone) जैसा होता है और इसके विस्फोट बहुत तेज़ व खतरनाक होते हैं। 
  • वैश्विक मान्यता : वर्ष 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जोड़ा गया। 
    • इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा दशकीय ज्वालामुखी भी नामित किया गया है।

इसे भी जानिए

इटली के अन्य ज्वालामुखी : सक्रिय ज्वालामुखियों में माउंट एटना, स्ट्रॉम्बोली एवं वेसुवियस शामिल हैं जबकि निष्क्रिय ज्वालामुखियों में वल्केनो, कैम्पी फ्लेग्रेई व इस्चिया शामिल हैं। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR