मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता
चर्चा में क्यों ?
भारत के मुरली श्रीशंकर और एंसी सोजन ने हाल ही में आयोजित विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर की दो अलग-अलग स्पर्धाओं में लंबी कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं।
प्रमुख बिंदु
मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल स्पोर्ट्स मीट 2025 में स्वर्ण पदक जीता।
एंसी सोजन ने इटली के लिगानो मीट में कांस्य पदक प्राप्त किया।
2022 हांग्जो एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर की सर्वश्रेष्ठ छलांग 7.75 मीटर थी, जबकि उनकी दूसरी सर्वश्रेष्ठ छलांग 7.69 मीटर थी।
पोलैंड के पियोत्र तारकोव्स्की की सर्वश्रेष्ठ छलांग 7.75 मीटर थी, लेकिन उनकी दूसरी सर्वश्रेष्ठ छलांग 7.58 मीटर थी।
विश्व एथलेटिक्स नियम के अनुसार, यदि दो प्रतियोगियों के बीच बराबरी होती है, तो दूसरी सर्वश्रेष्ठ छलांग को ध्यान में रख कर पदक दिया जाता है।
इस प्रकार,स्वर्ण पदक मुरली श्रीशंकर को दिया गया,जिनकी दूसरी छलांग पियोट्र टार्कोव्स्की से बेहतर थी।
पियोट्र टार्कोव्स्की को रजत पदक मिला, जबकि कांस्य पदक ऑस्ट्रेलिया के क्रिस मित्रेव्स्की को मिला।
विश्व एथलेटिक्स पुर्तगाल स्पोर्ट्स मीट 2025
यह एक अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता थी,जो पुर्तगाल के माइया शहर में आयोजित हुई।
यह प्रतियोगिता World Athletics Continental Tour के Bronze लेवल का हिस्सा थी।
आयोजन स्थल : माइया,पुर्तगाल।
प्रश्न. मुरली श्रीशंकर ने विश्व एथलेटिक्स पुर्तगाल स्पोर्ट्स मीट 2025 की किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ?