
- 13 जून, 2025 को इजराइल द्वारा ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्र नतांज (Natanz) पर हमले किए।
- यह हमला अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) द्वारा ईरान पर अपने परमाणु सुरक्षा दायित्व का अनुपालन नहीं करने की घोषणा के एक दिन बाद हुआ।
नतांज़ परमाणु संयंत्र के बारे में
- यह तेहरान से लगभग 225 किमी. दक्षिण में स्थित ईरान का मुख्य संवर्द्धन केंद्र है।
- इस्फ़हान प्रांत में स्थित नतांज़ सयंत्र आंशिक रूप से ज़मीन के ऊपर और आंशिक रूप से ज़मीन के नीचे है।
- इसमें वाणिज्यिक ईंधन संवर्धन संयंत्र (FEP) और पायलट ईंधन संवर्धन संयंत्र (PFEP) शामिल हैं।
- यह सुविधा 2.7 वर्ग किमी. चौड़ी है और 50,000 सेंट्रीफ्यूज तक रख सकती है।

ईरान के अन्य प्रमुख परमाणु केंद्र
- बुशहर परमाणु संयंत्र : यह परमाणु संयंत्र फारस की खाड़ी के तट पर है।
- यह संयंत्र ईरान का पहला वाणिज्यिक रिएक्टर है।
- फोर्डो संवर्धन संयंत्र : यह ईरान के पवित्र शहर क़ोम में स्थित है। यह नतांज़ के बाद ईरान का दूसरा संवर्धन संयंत्र है।
- खोंडाब अनुसंधान रिएक्टर : यह एक भारी जल अनुसंधान परमाणु रिएक्टर है।
- इस्फ़हान यूरेनियम सुविधा केंद्र : यह सुविधा केंद्र ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर इस्फ़हान में स्थित है।
- दार्कोविन परमाणु ऊर्जा रिएक्टर : इसे IR-360 या करुण परमाणु ऊर्जा रिएक्टर के नाम से भी जाना जाता है। यह 300 मेगावाट का बिजली संयंत्र है।
- सिरिक पावर प्लांट : यह ईरान के होर्मोज़गन प्रांत में स्थित है।
- तेहरान रिसर्च रिएक्टर : यह एक हल्का जल अनुसंधान रिएक्टर है, जिसकी क्षमता 5 मेगावाट है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT