New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

NCC के पर्वतारोहण दल ने माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

चर्चा में क्यों ?

  • 18 मई, 2025 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के पर्वतारोहण अभियान दल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 

प्रमुख बिंदु :-

  • 19 वर्ष की औसत आयु वाले 10 युवा कैडेटों ने रचा इतिहास
  • इस टीम में देश भर से चयनित 10 कैडेट – 5 लड़के और 5 लड़कियां – शामिल थे।
  • इनके साथ 4 अधिकारी, 2 जूनियर कमीशंड अधिकारी, 1 महिला प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशंड अधिकारी भी थे।
  • इस अभियान को 03 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली से रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

राष्ट्रीय गौरव का क्षण: तिरंगा और एनसीसी ध्वज फहराया

  • कैडेटों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर भारतीय तिरंगा और एनसीसी ध्वज फहराया, जो राष्ट्रीय गौरव, युवा शक्ति और समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • यह दृश्य देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया।

एनसीसी की तीसरी एवरेस्ट चढ़ाई

  • यह माउंट एवरेस्ट पर एनसीसी द्वारा की गई तीसरी सफल चढ़ाई है।
  • इससे पहले 2013 और 2016 में भी एनसीसी के पर्वतारोहण दलों ने यह गौरव प्राप्त किया था।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) – National Cadet Corps

  • स्थापना: 16 जुलाई 1948
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मूल उद्देश्य: युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और सैन्य प्रशिक्षण की भावना विकसित करना।

मुख्य उद्देश्य:-

  • राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • युवाओं को सैन्य सेवाओं के प्रति प्रेरित करना।
  • नेतृत्व, साहसिकता, सामाजिक सेवा और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना।

संरचना:-

  • NCC की तीन प्रमुख विंग होती हैं:
    1. सेना विंग (Army Wing)
    2. नौसेना विंग (Navy Wing)
    3. वायु सेना विंग (Air Force Wing)

प्रश्न :-राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

(a) वर्ष -1947

(b) वर्ष -1948

(c)  वर्ष -1950

(d) वर्ष -1951

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR