New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट

एप्पल कंपनी ने iPAD PRO के साथ M4 चिप की शुरुआत की है, जिसमें 16-कोर न्यूरल इंजन के रूप में एक महत्वपूर्ण उन्नत संस्करण को शामिल किया गया है। यह संस्करण एप्पल के न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) से संबंधित है। 

न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट 

  • न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) एक विशेष प्रकार का प्रोसेसर है, जिसे विशेष रूप से न्यूरल नेटवर्क प्रक्रियाओं को तेज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • न्यूरल नेटवर्क, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का एक प्रकार है जो डाटा प्रोसेसिंग के लिए मानव मस्तिष्क की अनुकृति (Copy) करता है। इसलिए, एन.पी.यू. मशीन लर्निंग ऑपरेशन को संभालने में अत्यधिक सक्षम है।
    • यह एआई (AI) से संबंधित कार्यों, जैसे- भाषण की पहचान, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण, ऑब्जेक्ट डिटेक्शन जैसी फोटो या वीडियो संपादन प्रक्रियाओं आदि के लिए आधार बनाते हैं।
  • स्मार्टफोन, लैपटॉप एवं टैबलेट जैसे ज़्यादातर उपभोक्ता-केंद्रित गैजेट में NPU को मुख्य प्रोसेसर के तौर पर एकीकृत किया जाता है, जो सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) कॉन्फ़िगरेशन को अपनाता है। 
  • डाटा सेंटर के लिए NPU शुरुआत में एक पूरी तरह से अलग प्रोसेसर हो सकता है, जो सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) या ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) जैसी किसी भी अन्य प्रोसेसिंग यूनिट से अलग होता है।

CPU एवं NPU में अंतर 

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) अनुक्रमिक कंप्यूटिंग विधि का उपयोग करते हैं और एक समय में एक निर्देश जारी करते हैं। इसके विपरीत न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) समानांतर कंप्यूटिंग का उपयोग करके एक साथ कई गणनाएँ निष्पादित करने में सक्षम है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR