New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम (SPMCIL) का नया कार्यालय

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने नई दिल्ली के नौरोजी नगर स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम (SPMCIL) के नए कॉरपोरेट कार्यालय का उद्घाटन किया।

भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम (SPMCIL):

  • यह एक सरकारी कंपनी है।
  • इसे 13 जनवरी 2006 को कॉरपोरेट स्वरूप में स्थापित किया गया था। 
  • इससे पहले ये भारत सरकार के विभिन्न सुरक्षा मुद्रण और मिंटिंग यूनिट्स द्वारा संचालित होता था 
  • यह एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है और इसका नियंत्रण अर्थविभाग,वित्त मंत्रालय,भारत सरकार के माध्यम से होता है 

प्रमुख उद्देश्य:

  • करेंसी नोट, सिक्के, पासपोर्ट पेपर, डाक टिकट, गैर–न्यायिक स्टाम्प पेपर, सुरक्षा स्याही इत्यादि बनाना।
  • समारक सिक्के, पदक, सोना/चांदी की शोधन व परीक्षण सेवाएँ उपलब्ध कराना।

SPMCIL की संरचनात्मक इकाइयाँ

  • कंपनी के कुल 9 उत्पादन इकाईयाँ हैं, जो चार मुख्य श्रेणियों में विभाजित हैं :
    • चार भारत सरकार के टकसाल:
      • मुम्बई, कलकत्ता,हैदराबाद और नोएडा 
  • दो करेंसी नोट प्रेस:
    • नासिक करेंसी नोट प्रेस
    • देवास करेंसी नोट प्रेस। 
    • ये भारतीय मुद्रा नोट का लगभग 40% उत्पादन करते हैं
  • दो सुरक्षा मुद्रण प्रेस:
    • नासिक इंडिया सिक्योरिटी प्रेस और हैदराबाद सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस, जो पासपोर्ट, स्टाम्प पेपर, पोस्टल सामग्री आदि बनाते हैं।
  • एक सुरक्षा पेपर मिल:
    • नरमदापुरम में, जो बैंकनोट व गैर–न्यायिक स्टाम्प के लिए सुरक्षा कागज़ उपलब्ध कराता है।

प्रश्न. भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम (SPMCIL) का नया कॉरपोरेट कार्यालय किस स्थान पर स्थापित किया गया है?

(a) वरुणा चौक, लखनऊ

(b) वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली

(c) तपसी मार्किट, मुंबई

(d) वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, हैदराबाद

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR