New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पढ़AI कॉन्क्लेव’ का आयोजन

चर्चा में क्यों?

  • 27 और 28 मई 2025 को ‘पढ़AI कॉन्क्लेव’ नई दिल्ली के इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित किया गया। 
  • इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, जितिन प्रसाद ने किया।
  • इसका आयोजन सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (CPRG) द्वारा किया गया।
  • इसमें नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया और AI के माध्यम से शिक्षा को अधिक समावेशी, अनुकूलनीय और भविष्य-उन्मुख बनाने पर चर्चा की।

इसका मुख्य उद्देश्य

  • भारत की शिक्षा प्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका पर विचार-विमर्श करना।
  • यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षा में AI का उपयोग सामाजिक समावेशिता और नैतिकता के साथ हो। 

सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (CPRG) 

  • सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (CPRG) एक स्वतंत्र और गैर-लाभकारी सार्वजनिक नीति थिंक टैंक है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • यह संस्था भारत में समावेशी, उत्तरदायी और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। 
  • यह भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) द्वारा मान्यता प्राप्त है और यह नीति निर्माण में शोध, क्षमता निर्माण और संवाद के माध्यम से सक्रिय रूप से योगदान करती है।

प्रश्न. पढ़AI कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किस संस्था द्वारा किया गया?

(a) नीति आयोग

(b) AICTE

(c) सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (CPRG)

(d) NITI Education Council

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR