New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

'बदलता भारत मेरा अनुभव' अभियान में भाग लें और जीतें पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

  • एमआईबी रचनात्मक चुनौती 'बदलता भारत मेरा अनुभव' अभियान के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। 

प्रमुख बिंदु :-

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting - MIB) ने MyGov के सहयोग से एक राष्ट्रव्यापी रचनात्मक अभियान 'बदलता भारत मेरा अनुभव' लॉन्च किया है। 
  • इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के 11 वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा को उजागर करना और नागरिकों को इसकी अभिव्यक्ति का अवसर देना है।

अभियान का उद्देश्य:-

  • भारत में हुए अभूतपूर्व विकास, सुधारवादी नीतियों और जनहितकारी योजनाओं पर लोगों के अनुभवों को सामने लाना।
  • 'विकसित भारत@2047' विज़न के तहत देशवासियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
  • हर वर्ग के नागरिक को अपने विचारों, रचनात्मकता और अनुभवों को साझा करने का मंच देना।

रचनात्मक चुनौतियाँ (Creative Challenges)

  • इस अभियान में 5 प्रमुख प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जो नागरिकों को अलग-अलग रूपों में भाग लेने का मौका देती हैं:

प्रतियोगिता

विवरण

1. इंस्टाग्राम रील मेकिंग

30-60 सेकंड की प्रेरक वीडियो क्लिप

2. यूट्यूब शॉर्ट मेकिंग

भारत में बदलाव पर केंद्रित शॉर्ट वीडियो

3. शॉर्ट एवी (ऑडियो-विजुअल)

प्रोफेशनल टच वाली बदलाव दर्शाती क्लिप

4. ब्लॉग भारत

विचारशील लेख या व्यक्तिगत अनुभव आधारित ब्लॉग

5. विकसित भारत क्विज़

भारत की उपलब्धियों और विकास से जुड़े प्रश्नोत्तरी

प्रमुख विषय (Themes)

  • किसान कल्याण
  • नारी शक्ति
  • जीवन की सुगमता (Ease of Living)
  • व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business)
  • भारत का वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनना

कौन भाग ले सकता है?

  • शोधकर्ता
  • व्लॉगर
  • लेखक
  • ब्लॉगर
  • सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
  • आम नागरिक जिनके पास #बदलताभारतमेराअनुभव साझा करने की प्रेरक कहानी है।

पुरस्कार राशि

  • विजेताओं को ₹3,00,000 तक की आकर्षक नकद राशि दी जाएगी।
  • न्यूनतम पुरस्कार ₹5,000 से प्रारंभ होंगे।

'विकसित भारत@2047' से जुड़ाव

  • यह अभियान भारत के दीर्घकालिक विजन विकसित भारत@2047 से प्रेरित है।
  •  इसमें जमीनी स्तर से जुड़ी कहानियां और अनुभवों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया है।
  • यह हर भारतीय को देश के विकास की कहानी में भागीदार बनने का मंच देता है।

प्रश्न :-‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?

(a) संस्कृति मंत्रालय

(b) गृह मंत्रालय

(c) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 

(d) विदेश मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR