New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

चर्चा में क्यों ?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला।

प्रमुख बिंदु :-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "The Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis" प्रदान किया गया।
  • यह सम्मान नामीबिया की राजधानी में राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा द्वारा प्रदान किया गया।
  • यह सम्मान रेगिस्तान में पाए जाने वाले विलक्षण पौधे वेल्वित्शिया मिराबिलिस के नाम पर रखा गया है, जो दीर्घायु, लचीलापन और सहनशीलता का प्रतीक है।
  • प्रधानमंत्री मोदी इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता बने।
  • मोदी का यह 27वाँ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है 
  • यह सम्मान उन्हें भारत-नामीबिया के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों और नेतृत्व में योगदान के लिए दिया गया। 

भारत-नामीबिया संबंधों की मजबूती

  • इस पुरस्कार के माध्यम से नामीबिया ने भारत के साथ अपनी साझेदारी को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया है। 
  • भारत और नामीबिया स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। 
  • यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और भविष्य में रणनीतिक सहयोग की नई संभावनाओं का संकेत है।

मोदी का बढ़ता वैश्विक सम्मान

  • यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 27वाँ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है और उनकी मौजूदा पाँच देशों की यात्रा के दौरान मिला चौथा सम्मान। 
  • केवल 24 घंटे के अंदर मिला यह दूसरा सम्मान इस बात का प्रतीक है कि भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है।

भविष्य की संभावनाएं

  • इस पुरस्कार के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार, हरित ऊर्जा, डिजिटल नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा किए जाने की संभावना है।
  • यह सम्मान भारत-अफ्रीका संबंधों को नवीन दिशा देने की एक महत्वपूर्ण कड़ी भी माना जा सकता है।

नामीबिया:-

प्रश्न :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया का कौन-सा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया?

(a) द ऑर्डर ऑफ़ द रेड स्टार

(b) द ऑर्डर ऑफ़ द एलिफैंट

(c) द ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस

(d) द ऑर्डर ऑफ़ द गोल्डन सन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR