New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

पीएनबी रक्षक प्लस योजना

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक(PNB) ने रक्षक प्लस योजना के तहत 26 शहीदों के परिवारों को ₹17.02 करोड़ वितरित किए हैं।

रक्षक प्लस योजना के बारे में:

  • रक्षक प्लस योजना पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा शुरू की गई है।
  • ये एक विशेष वित्तीय और बीमा योजना है, जो देश के रक्षा और अर्धसैनिक बलों के लिए समर्पित है। 
  • यह योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है,
    • बल्कि यह उन वीर जवानों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता और सम्मान का भी प्रतीक है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

योजना की विशेषताएं

  • व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
    • योजना के तहत यदि किसी सैनिक की मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता हो जाती है, तो उसके परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि दी जाती है।
  • हवाई यात्रा बीमा
    • आधिकारिक ड्यूटी के दौरान हवाई यात्रा में जान गंवाने की स्थिति में ₹1.5 करोड़ तक की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है।
  • आंशिक विकलांगता कवर
    • ड्यूटी के दौरान लगी चोटों के कारण आंशिक विकलांगता होने पर भी सैनिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • अनुकूलित सेवाएं
    • योजना सशस्त्र बलों के कर्मियों और उनके परिवारों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई सेवाएं प्रदान करती है, जिससे उन्हें बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सहायता में प्राथमिकता मिलती है।
  • त्वरित सहायता
    • पीएनबी यह सुनिश्चित करता है कि किसी दुर्घटना की स्थिति में शोक संतप्त परिवारों को तुरंत वित्तीय सहायता प्रदान की जाए, जिससे वे कठिन समय में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें।

प्रश्न. रक्षक प्लस योजना किस बैंक द्वारा शुरू की गई है?

(a) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

(b) पंजाब नेशनल बैंक

(c) बैंक ऑफ बड़ौदा

(d) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR