New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

राष्ट्रपति भवन

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 25 जुलाई, 2026 को अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर, राष्ट्रपति 28 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति सम्‍पदा में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण पहलों के उद्घाटन और शिलान्यास समारोहों में शामिल हुईं।  

राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति सम्‍पदा में प्रारंभ हुई पहलें   

  • आगंतुकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रपति भवन का ई-ऑडियो गाइड शुरू किया गया। ऐप-आधारित यह ई-ऑडियो गाइड हिंदी, अंग्रेज़ी और 14 अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसका सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) मॉड्यूल भी आगंतुकों के लिए उपलब्ध होगा। 
  • ई-उपहार के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया गया, जिसमें राष्ट्रपति को प्राप्त 300 चयनित उपहारों को सार्वजनिक नीलामी के लिए रखा गया है। यह नीलामी 5 अगस्त से 5 सितंबर, 2026 तक खुली रहेगी (अधिक जानकारी upahaar.rashtrapatibhavan.gov.in पर उपलब्ध है)
  • बच्चों के लिए राष्ट्रपति सम्पदा में बचपन बाल परिसर का उद्घाटन किया गया। इस पहल में बच्चों के लिए खेलने का प्ले जोन, 'किलकारी' और 'समर्थ आंगनवाड़ी-सह-पालना' शामिल हैं, जो बच्चों के समग्र विकास के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल परिवेश उपलब्ध कराएगा।
  • नेट जीरो एनर्जी कार्यनीति के तहत सर्विस ब्लॉक के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई।
  • राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून तथा राष्ट्रपति निलयम, सिकंदराबाद में आवासीय सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। साथ ही, राष्ट्रपति संपदा में स्टाफ क्वार्टर के पुनर्विकास के लिए आधारशिला भी रखी गई। 

राही (RAAHI - राष्ट्रपति भवन एक्सेस एंड हेरिटेज इंटरकनेक्टर):

  • राही (RAAHI - राष्ट्रपति भवन एक्सेस एंड हेरिटेज इंटरकनेक्टर) नामक निःशुल्क विद्युत बस सेवा का शुभारंभ किया गया। 
  • इसका उद्देश्य हरित एवं समावेशी आवागमन को बढ़ावा देना है। राष्ट्रपति भवन के स्‍टाफ और राष्ट्रपति संपदा के निवासियों के लिए शुरू की गई इस बस सेवा का संचालन महिला चालकों और परिचालकों द्वारा किया जाएगा। 
  • यह सेवा विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रपति संपदा परिसर के भीतर और निकटतम मेट्रो स्टेशन तक सुरक्षित, सुविधाजनक और समावेशी आवागमन सुनिश्चित करेगी।

प्रकाशनों का लोकार्पण: 

  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक अन्‍य समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति कार्यकाल से संबंधित प्रकाशनों का लोकार्पण किया और उनकी प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति को भेंट कीं।
    • राष्ट्रपति भवन : राष्ट्र का भवन (राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के प्रथम वर्ष पर आधारित), 
    • सेवा और संवेदना (कार्यकाल के द्वितीय वर्ष पर आधारित),
    • समावेशी सहभागिता (कार्यकाल के तृतीय वर्ष पर आधारित),
    • भारतीयता का उत्सव (कार्यकाल के चतुर्थ वर्ष पर आधारित) तथा अमा राष्ट्रपति – अमा गौरव शामिल हैं। 
    • अमा राष्ट्रपति – अमा गौरव प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा लिखे गए लेखों का ओड़िया संकलन है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR