New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पुडुचेरी बना नेवा प्लेटफॉर्म अपनाने वाला 19वां विधानमंडल

चर्चा में क्यों?

पुडुचेरी ने अपने विधायी कामकाज को डिजिटाइज़ करने के लिए आधिकारिक रूप से NeVA डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। 

प्रमुख बिंदु:

  • इस डिजिटल पहल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने किया।
  • यह पहल केंद्र सरकार के ‘एक राष्ट्र, एक एप्लिकेशन’ दृष्टिकोण के अंतर्गत आती है।
  • इसका उद्देश्य शासन को आधुनिक और डिजिटल बनाना, कागज़ के उपयोग को कम करना और लाइवस्ट्रीमिंग के माध्यम से सार्वजनिक पारदर्शिता बढ़ाना है। 
  • इस पहल के साथ पुडुचेरी भारत का 19वां ऐसा विधानमंडल बन गया है जिसने NeVA प्लेटफॉर्म को अपनाया है।

नेवा (NeVA) के बारे में:

  • नेवा एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है
  • इसे केंद्र सरकार के "डिजिटल इंडिया" कार्यक्रम के तहत लागू किया गया है। 
  • इसका उद्देश्य देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं को एक एकीकृत डिजिटल मंच पर लाना है।
  • इससे विधायी कार्यों को पारदर्शी, उत्तरदायी और काग़ज़ रहित बनाया जा सके।

मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य

  • पेपरलेस गवर्नेंस को बढ़ावा देना - प्रति वर्ष लगभग 3-5 टन काग़ज़ की बचत।
  • रीयल-टाइम सूचना तक पहुँच - सदन की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग से पारदर्शिता।
  • पर्यावरणीय स्थिरता के लिए "Go Green" पहल का समर्थन।
  • जनता की भागीदारी और ज़वाबदेही को बढ़ावा देना।
  • सभी विधानसभाओं के लिए केंद्रीकृत डाटा और दस्तावेज़ प्रबंधन।

कार्यान्वयन रणनीति

  • विधायकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण
  • जागरूकता और क्षमता निर्माण सत्र
  • डिजिटल उपकरणों का उपयोग, पोर्टल पर काम करने की तकनीकी समझ
  • नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाले उपाय

महत्व और प्रभाव

प्रभाव

विवरण

पारदर्शिता में वृद्धि

लाइव स्ट्रीमिंग और सार्वजनिक पहुंच

प्रदूषण और खर्च में कटौती

कागज़ और प्रिंटिंग में कमी

डिजिटल दक्षता

कामकाज में समयबद्धता और जवाबदेही

विधायकों के सशक्तिकरण

डिजिटल दस्तावेज़ों की त्वरित उपलब्धता

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य ने NeVA डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया?

(a) दिल्ली 

(b) पंजाब 

(c) पुडुचेरी

(d) असम 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR