New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

रतले जलविद्युत परियोजना

प्रारम्भिक परीक्षा – रतले जलविद्युत परियोजना
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

3 जनवरी, 2024 को रतले हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरएचपीसीएल) ने बिजली प्रदान करने के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) किया/ समझौता किया है।

Ratle-Hydroelectric-Project

प्रमुख बिंदु :-

  • यह समझौता 40 वर्षों की अवधि के लिए किया गया है।  
  • रतले हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (RHPCL) :- यह राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (NHPC) लिमिटेड और जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JKSPDC) की संयुक्त उद्यम कंपनी है। 

रतले जलविद्युत परियोजना:-

  • 20 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस परियोजना के लिए 5281.94 करोड़ रुपये के निवेश हेतु मंजूरी प्रदान की गई।

NHPC

  • यह 850 मेगावॉट की क्षमता वाली पनबिजली परियोजना है, जिसका निर्माण जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर किया जा रहा  है।
  • इस परियोजना का जीवन चक्र 40 वर्षों का है।

परियोजना से लाभ:-

  • इस परियोजना से जम्मू-कश्मीर को मिलने वाली मुफ्त बिजली में न्यूनीकरण तरीके से छूट प्रदान की जाएगी।
  • इस परियोजना के निर्माण से लगभग 4000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा।

चिनाब नदी:-

Chenab-River

  • यह नदी हिमाचल प्रदेश के लाहुल एवं स्पीति ज़िले में बारालाचा-ला दर्रे के पास से निकलती है।
  • चिनाब नदी दो नदियों चंद्र एवं भागा के संगम से बनती है। 
  • भागा नदी बारालाचा-ला दर्रे के पास अवस्थित सूर्या ताल से निकलती है ।
  • चंद्र नदी बारालाचा-ला दर्रे के पास स्थित चंद्र ताल से निकलती है।
  • चिनाब नदी जम्मू-कश्मीर में प्रवाहित होती हुई पाकिस्तान के पंजाब में सतलज नदी में मिल जाती है।

चिनाब नदी पर निर्मित महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ/बाँध:-

  • रतले हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट 
  • सलाल बाँध- हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट 
  • दुलहस्ती हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट जल विद्युत परियोजना ,किश्तवाड़ ज़िला
  • पाकल दुल बाँध (निर्माणाधीन), किश्तवाड़ ज़िला

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- रतले जलविद्युत परियोजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह 650 मेगावॉट की क्षमता वाली पनबिजली परियोजना है। 
  2. इसका निर्माण जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर किया जा रहा  है।
  3. इस परियोजना का जीवन चक्र 40 वर्षों का है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- भारत में स्थित जलविद्युत परियोजना के महत्व की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR