New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM Mid Year Mega Sale UPTO 75% Off, Valid Till : 17th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM Mid Year Mega Sale UPTO 75% Off, Valid Till : 17th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 5.5% की

 चर्चा में क्यों?

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो दर में 50 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है।
  • इस कटौती के बाद अब रेपो दर 6% से घटकर 5.5% हो गई है। 
  • यह निर्णय देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है।

Sanjay-Malhotra

रेपो रेट क्या है?

  • रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक ऋण देता है। 
  • जब रेपो दर घटती है, तो बैंकों के लिए ऋण लेना सस्ता हो जाता है, जिससे वे उपभोक्ताओं और कंपनियों को सस्ती दरों पर ऋण देने लगते हैं।

प्रमुख कारण:

  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति 4% के निचले बैंड से नीचे आ गई है, जिससे नीतिगत दरों में कटौती की गुंजाइश बनी।
  • लगातार तीसरी बार RBI ने रेपो दर में कटौती की है, जो कि विकासोन्मुख नीति रुख को दर्शाता है।
  • वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू मांग को प्रोत्साहित करना आवश्यक हो गया है।

रेपो दर में कटौती के संभावित प्रभाव:

  • ऋण सस्ता होगाबैंकों से मिलने वाले होम लोन, वाहन लोन आदि की ब्याज दरें घटेंगी।
  • उपभोग व निवेश में वृद्धिलोग अधिक खर्च करने और निवेश करने को प्रोत्साहित होंगे।
  • आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहनविकास दर में सुधार की संभावना।
  • बाजार की सकारात्मक प्रतिक्रियाशेयर बाज़ार में उत्साह।
प्रश्न. हाल ही में RBI द्वारा रेपो दर में की गई कटौती के बाद नई रेपो दर कितनी हो गई है?
(a) 6%
(b) 5.5%
(c) 5.75%
(d) 4.5%
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR