New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

सद्गुरु को मिला 'ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर' सम्मान

चर्चा में क्यों?

प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु को कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) द्वारा ‘ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

प्रमुख बिंदु:

  • यह पुरस्कार कनाडा के टोरंटो में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।
  • इसमें इंडो-कैनेडियन समुदाय की अनेक विशिष्ट हस्तियों ने भाग लिया।
  • CIF के चेयरमैन रितेश मलिक और नेशनल कन्वीनर सुनीता व्यास ने मिलकर सद्गुरु को यह सम्मान सौंपा।

क्यों मिला पुरस्कार?

  • पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए
    • विशेष रूप से 'कावेरी कॉलिंग' और 'सेव सॉयल जैसे अभियानों के माध्यम से
    • मृदा स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में सक्रिय भूमिका
  • लाखों लोगों को योग,ध्यान और मानसिक शांति की दिशा में मार्गदर्शन देना
  • जीवनशैली में संतुलन,जागरूकता और करुणा को बढ़ावा देना
  • पर्यावरण और मानव कल्याण को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जागरूकता फैलाना जैसे UN, WEF आदि

CAD 50,000 की पुरस्कार राशि 'कावेरी कॉलिंग' को समर्पित

  • इस सम्मान के साथ सद्गुरु को CAD 50,000 (कनाडाई डॉलर) की पुरस्कार राशि भी प्राप्त हुई। 
  • उन्होंने इसे अपने प्रमुख पर्यावरणीय अभियान ‘कावेरी कॉलिंग’ को समर्पित कर दिया। 
  • यह परियोजना कावेरी नदी के जलस्तर को पुनर्स्थापित करने, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और लाखों किसानों को स्थायी आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

ग्लोबल इंडियन अवॉर्ड के प्राप्तकर्ता:

  • 2008: सैम पित्रोदा
  • 2009: तुलसी टांटी
  • 2010: रतन टाटा
  • 2012: दीपक चोपड़ा
  • 2014: एन. आर. नारायण मूर्ति
  • 2016: सुभाष चंद्रा
  • 2017: स्वामी रामदेव
  • 2018: स्पर्श शाह
  • 2019: स्टीफन हार्पर
  • 2024: सद्गुरु (जग्गी वासुदेव)

कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) 

  • यह एक प्रमुख गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक और गैर-सरकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना 2007 में हुई थी। 
  • इसका मुख्यालय मिसिसॉगा,ओंटारियो, कनाडा में स्थित है।

CIF के प्रमुख उद्देश्य:

  • कनाडा-भारत द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करना
  • ब्रांड इंडिया और ब्रांड कनाडा का प्रचार-प्रसार
  • ग्लोबल इंडियन अवॉर्ड का आयोजन
  • विभिन्न क्षेत्रों में फोरम और सम्मेलन आयोजित करना

सद्गुरु (जग्गी वासुदेव):  

  • प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और योगी हैं।
  • ईशा फाउंडेशन के संस्थापक (1992, कोयंबटूर)।
  • योग, ध्यान, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत।
  • प्रमुख पहलें: कावेरी कॉलिंग, सेव सॉयल, रैली फॉर रिवर्स।
  • पुस्तकों के लेखक (Inner Engineering, Karma आदि)।
  • 2025 में 'ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित (CIF द्वारा)।
  • भारत सरकार से पद्म विभूषण (2017) प्राप्त।
  • ध्यानलिंग और आदियोगी शिव प्रतिमा के निर्माता।

प्रश्न. हाल ही में ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार 2024 किसे प्रदान किया गया?

(a) रतन टाटा

(b) दीपक चोपड़ा

(c) सद्गुरु

(d) नारायण मूर्ति

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR