New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

सऊदी अरब की TOURISE पहल से बदलेगा वैश्विक पर्यटन परिदृश्य

चर्चा में क्यों?

सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर TOURISE लॉन्च किया, जो पर्यटन, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्थिरता क्षेत्रों के नेताओं को जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया एक वैश्विक मंच है।

TOURISE

TOURISE (Tourism Unified Resource and Innovation for Sustainable Ecosystems):

  • यह सऊदी अरब द्वारा ऐसे समय में शुरू किया गया है जब उसने 2024 में ही 100 मिलियन पर्यटकों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जो विजन 2030 का एक प्रमुख पड़ाव था।
  • मुख्य उद्देश्य:
    • वैश्विक स्तर पर सहयोग, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देना।
    • पर्यटन, तकनीक, निवेश और स्थिरता के वैश्विक नेताओं को जोड़ना।
    • पर्यटन अवसंरचना व सेवाओं में नए निवेश अवसर विकसित करना।
    • स्थिरता और डिजिटल परिवर्तन जैसी चुनौतियों का समाधान करना।
    • वैश्विक पर्यटन नीति के विकास और मार्गदर्शन में योगदान देना।
    • समावेशी एवं टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं को प्रोत्साहित करना।

मुख्य विशेषताएँ:

  • पर्यटन, प्रौद्योगिकी, आतिथ्य, निवेश और मनोरंजन के वैश्विक विशेषज्ञों से युक्त सलाहकार बोर्ड।
  • एआई, नवाचार, यात्रा अनुभव और स्थिरता जैसे विषयों पर केंद्रित कार्य समूहों का गठन।
  • अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ मिलकर श्वेत पत्र और वैश्विक सूचकांक जारी करना।
  • पहला TOURISE शिखर सम्मेलन:
    • तारीख: 11–13 नवंबर 2025
    • स्थान: रियाद
  • नवाचार क्षेत्र - जहां उभरती सरकारी और निजी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • पुरस्कार कार्यक्रम:
  • क्षेत्रीय नेतृत्व को 5 श्रेणियों में मान्यता:
    • स्थिरता
    • डिजिटल परिवर्तन
    • सांस्कृतिक संरक्षण
    • समावेशी पर्यटन
    • कार्यबल विकास
  • नामांकन आरंभ: 2 जून 2025

प्रश्न.TOURISE पहल किस देश द्वारा शुरू की गई है?

(a) संयुक्त अरब अमीरात

(b) भारत

(c) सऊदी अरब

(d) मिस्र

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR