New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विज्ञान पथ

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, विज्ञान पथ, शहीद पथ, किसान पथ, योगी सरकार-वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी
मुख्य परीक्षा: UPSC- सामान्य अध्ययन, पेपर- 3
 UPPSC- सामान्य अध्ययन, पेपर- 6 

संदर्भ-
  • राज्य सरकार लखनऊ को उसके आसपास के पांच जिलों से जोड़ने के लिए छह लेन चौड़े और 250 किलोमीटर लंबे ‘विज्ञान पथ’ का निर्माण करने की तैयारी कर रही है।

science-path

मुख्य बिंदु-

  • ‘विज्ञान पथ’ की परिकल्पना लखनऊ और उसके आसपास के जिलों को जोड़कर ‘राज्य राजधानी क्षेत्र’ (एससीआर) के विकास के लिए की गई है।
  • 250 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के जरिए लखनऊ को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी है।
  • इसके अंतर्गत लखनऊ को निम्नलिखित जिलों से जोड़ा जाएगा-
    1. उत्तर में हरदोई और सीतापुर
    2. पूर्व में बाराबंकी
    3. दक्षिण में रायबरेली 
    4. पश्चिम में उन्नाव 
  • सरकार इस परियोजना के जरिये भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर का आकार देने की दिशा में कदम बढ़ाएगी।
  • लेखक डॉ. शीलवंत सिंह ने विज्ञान पथ की परिकल्पना को अपनी पुस्तक ‘योगी सरकार-वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी’ में विस्तार से परिभाषित भी किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्य-

  • तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मई 1998 में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण के अवसर पर ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे में ‘जय विज्ञान’ जोड़ा था। 
  • उन्होंने 23 किलोमीटर लंबे ‘शहीद पथ’ का निर्माण करवाया था, जो लखनऊ के फैजाबाद रोड को कानपुर रोड से जोड़ता था।
  • यह शहीद जवानों को समर्पित था।
  • इसके बाद लखनऊ के चारों ओर किसानों को समर्पित 104 किलोमीटर लंबा ‘किसान पथ’ बना। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे ‘विज्ञान पथ’ से निम्नलिखित में से कौन-सा एक जिला नहीं जुड़ेगा?  

(a) सीतापुर

(b) बाराबंकी

(c) रायबरेली

(d) गोरखपुर

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- ‘विज्ञान पथ’ परियोजना किस प्रकार उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर का आकार देने की दिशा में योगदान देगी। विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X