New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सेरेना विलियम्स को मिला 2025 का प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

दुनिया की महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार सेरेना विलियम्स को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस पुरस्कार:

  • यह पुरस्कार स्पेन का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है।
  • ये पुरस्कार खेल, कला, साहित्य, विज्ञान आदि क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।
  • कुल 8 श्रेणियों में यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार समारोह हर वर्ष पतझड़ में स्पेन के ओविएडो शहर में होता है।
  • स्पेन की राजकुमारी लियोनोर समारोह की अध्यक्षता करती हैं।
  • पुरस्कार राशि: €50,000 (लगभग ₹47 लाख या $57,000)

सेरेना विलियम्स को पुरस्कार क्यों मिला?

  • उन्हें खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों के लिए यह सम्मान मिला।
  • आयोजकों ने उन्हें "खेल के इतिहास की सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक" बताया।
  • वे लैंगिक समानता और समान अवसरों की मुखर समर्थक हैं।
  • टेनिस कोर्ट से बाहर भी उनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव रहा है।

सेरेना विलियम्स के बारे में:

  • सेरेना विलियम्स अमेरिकी टेनिस खिलाडी है।

सेरेना विलियम्स का टेनिस करियर

  • 17 वर्ष की आयु में वर्ष 1999 में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
  • पहला ग्रैंड स्लैम एकल यूएस ओपन खिताब जीता।
  • वर्ष 2012 में ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक जीता।
  • पहली बार एकल में ओलंपिक गोल्ड जीता।
  • वर्ष 2017 में 23वां ग्रैंड स्लैम और इतिहास रचा।

अन्य उपलब्धियाँ:

  • कुल करियर एकल खिताब: 73
  • ग्रैंड स्लैम एकल खिताब: 23
  • 2022 में टेनिस से विराम, परिवार और व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित किया।

खेल श्रेणी में पूर्व विजेता:

  • स्कीयर लिंडसे वॉन
  • IOC रिफ्यूजी ओलंपिक टीम
  • न्यूजीलैंड रग्बी टीम

प्रश्न. वर्ष 2025 में 'प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस पुरस्कार' से सम्मानित कौन प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रहीं?

(a) मारिया शारापोवा

(b) सानिया मिर्ज़ा

(c) सेरेना विलियम्स

(d) नोवाक जोकोविच

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR