New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

छह अफ्रीकी देशों ने कालाजार उन्मूलन को लेकर मिलाया हाथ

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छह पूर्वी अफ्रीकी देशों ने कालाज़ार को समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

MoU

कालाजार उन्मूलन हेतु MoU

  • यह समझौता उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (Neglected Tropical Diseases -NTDs), को समाप्त करने की वैश्विक पहल में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
  • इसमें शामिल देश है:
    • चाड, जिबूती, इथियोपिया, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सूडान
  • इसका उद्देश्य कालाजार का क्षेत्रीय स्तर पर उन्मूलन करना है।
  • इस पर हस्ताक्षर 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के अवसर पर हुए।
    • यह सभा जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में हुई।
  • इसमें सहयोगी संगठन विश्व स्वास्थ्य संगठन और अफ्रीकी संघ रहे।

कालाज़ार के बारे में:

  • यह एक प्राणघातक रोग है, जो Leishmania परजीवी के कारण होता है। 
  • यह परजीवी बालू मक्खी (sandfly) के काटने से फैलता है।
  • लक्षण:
    • लंबे समय तक बुखार
    • थकान और कमजोरी
    • वजन घटना
    • यकृत और प्लीहा का बढ़ना 

पूर्वी अफ्रीका पर विशेष ध्यान क्यों? 

  • वैश्विक कालाज़ार मामलों के 70% से अधिक पूर्वी अफ्रीका में पाए जाते हैं।
  • 15 वर्ष से कम आयु के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
  • यह क्षेत्र कालाज़ार के मामलों में असमान भार वहन करता है।

पूर्वी अफ्रीका के बारे में:

africa

  • पूर्वी अफ्रीका में आमतौर पर निम्नलिखित देश शामिल होते हैं:
    • होर्न ऑफ अफ्रीका के देश: इथियोपिया, इरीट्रिया, सोमालिया, जिबूती
    • ईस्ट अफ्रीका के मूल देश: केन्या, तंज़ानिया, युगांडा

प्रश्न: कालाजार उन्मूलन के MoU में सम्मिलित "पूर्वी अफ्रीकी" देशों में कौन-से दो देश अफ्रीकी हॉर्न क्षेत्र से संबंधित हैं?

(a) सोमालिया और जिबूती

(b) चाड और सूडान

(c) दक्षिण सूडान और चाड

(d) इथियोपिया और केन्या

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR