New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM July End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

दक्षिण भारत को मिला नया टर्मिनल हब, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

चर्चा में क्यों ?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
  • साथ ही 4,800 करोड़ की लागत वाली अनेक बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रमुख उद्देश्य

  • राज्य में संपर्क, व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
  • विशेष रूप से डेल्टा क्षेत्र और बंदरगाह-आधारित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना।

पृष्ठभूमि

  • तमिलनाडु दक्षिण भारत का एक प्रमुख औद्योगिक,व्यापारिक और सांस्कृतिक राज्य है।
  • तूतीकोरिन (VOC बंदरगाह के पास) एक महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार केंद्र है।
  • पिछले दशक में केंद्र सरकार द्वारा राज्य में हवाई, सड़क, रेल और बंदरगाहों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

परियोजनाओं का महत्व

  • यह पहल विकसित भारत के विजन का हिस्सा है।
  • परियोजनाएं बहु-मॉडल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेंगी।
  • व्यापार, रसद, पर्यटन, कृषि, और औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।
  • तमिलनाडु को राष्ट्रीय आर्थिक विकास के इंजन के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम।

मुख्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं

  • हवाई अड्डा: तूतीकोरिन एयरपोर्ट टर्मिनल:
    • क्षेत्रफल: 17,340 वर्ग मीटर
    • वार्षिक यात्री क्षमता: 20 लाख यात्री
    • अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त
  • राजमार्ग परियोजनाएँ:
    • एनएच-36 का
      50 किमी का सेगमेंट (सेठियाथोपे-चोलापुरम) को 4 लेन में परिवर्तित किया जाएगा।
    • कोल्लिडम नदी पर 1 किमी लंबा चार-लेन पुल।
    • तीन बाईपास, चार प्रमुख पुल, सात फ्लाईओवर और अंडरपास।
  • बंदरगाह परियोजना:
    • वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर उत्तरी कार्गो बर्थ-III का उद्घाटन।
    • लागत: 285 करोड़
  • रेलवे परियोजनाएँ:
    • मदुरै–बोडिनायक्कनूर रेलमार्ग (99 किमी) का विद्युतीकरण।
    • नागरकोइल टाउन-कन्याकुमारी खंड (21 किमी) का दोहरीकरण।
    • लागत: 650 करोड़
    • अरलवयमोझी-नागरकोइल जंक्शन और तिरुनेलवेली-मेलाप्पलायम खंडों का भी दोहरीकरण।

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2025 में किस स्थान पर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया ?

(a) चेन्नई

(b) तूतीकोरिन

(c) मदुरै

(d) कोयंबटूर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR