New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

स्पाइस गर्ल्स स्टांप श्रृंखला

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • ब्रिटेन के रॉयल मेल द्वारा महिला पॉप समूह स्पाइस गर्ल्स ग्रुप की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 15 डाक टिकटों का एक सेट जारी किया जा रहा है।

spice-girl

मुख्य बिंदु-

  • पहली बार रॉयल मेल ने संपूर्ण स्टांप अंक एक महिला पॉप समूह को समर्पित किया है। 
  • स्पाइस गर्ल्स समर्पित स्टांप अंक में शामिल होने वाला छठा संगीत समूह बन है, अन्य हैं- 
    1. 2007 में द बीटल्स
    2. 2016 में पिंक फ़्लॉइड
    3. 2020 में क्वीन 
    4. 2022 में द रोलिंग स्टोन्स 
    5. 2023 में आयरन मेडेन
  • तीन दशकों में 100 मिलियन से अधिक वैश्विक रिकॉर्ड बिक्री के साथ इस बैंड को संगीत इतिहास में सबसे सफल ब्रिटिश गर्ल बैंड में से एक माना जाता है।
  • इस गर्ल बैंड की स्थापना वर्ष,1994 में हुई थी।
  • इस समूह से एम्मा, गेरी, मेल बी, मेलानी सी, विक्टोरिया - उर्फ ​​बेबी, जिंजर, स्केरी, स्पोर्टी, पॉश स्पाइस  जैसी गीतकारों ने प्रसिद्धि प्राप्त की।
  • इन लोगों ने उस समय इस बैंड का नेतृत्व किया, जब गर्ल्स बैंड को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य नहीं माना जाता था। 
  • स्पाइस गर्ल्स मिले पुरस्कार-
    • आइवर नॉवेलो पुरस्कार
    • तीन ब्रिट्स, इनमें से एक उनकी वैश्विक उपलब्धि की मान्यता में एक विशेष ब्रिट पुरस्कार 
    • तीन अमेरिकी संगीत पुरस्कार 
    • चार वैश्विक एमटीवी पुरस्कार 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- स्पाइस गर्ल्स बैंड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. ब्रिटेन के रॉयल मेल ने इसकी 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए डाक टिकट जारी किए हैं।
  2. पहली बार रॉयल मेल ने संपूर्ण स्टांप अंक एक महिला पॉप समूह को समर्पित किया है। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X