New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

तेलंगाना स्थापना दिवस- 2 जून

चर्चा में क्यों?

  • तेलंगाना स्थापना दिवस हर साल 2 जून को मनाया जाता है। 
  • यह दिन तेलंगाना राज्य के गठन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

 तेलंगाना का इतिहास:

  • तेलंगाना क्षेत्र पहले निज़ाम शासित हैदराबाद रियासत का हिस्सा था, जो स्वतंत्र भारत में 1948 में मिलाया गया।
  • वर्ष 1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के बाद भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन हुआ।
  • तेलुगु भाषी तेलंगाना को आंध्र राज्य में मिला दिया गया और आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।
  • तेलंगाना के लोगों को इस विलय पर आपत्ति थी, इसलिए "जेंटलमैन्स एग्रीमेंट" किया गया ताकि क्षेत्रीय संतुलन बना रहे, लेकिन इन वादों का पालन नहीं हुआ।
  • वर्ष 1969 में छात्रों और युवाओं द्वारा पहला बड़ा आंदोलन शुरू हुआ – "जय तेलंगाना" नारा प्रसिद्ध हुआ।
  • वर्ष 2001 में के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की स्थापना की, जिसका एकमात्र उद्देश्य अलग तेलंगाना राज्य बनाना था।
  • 2009–2013 के दौरान आंदोलन तीव्र हुआ, भूख हड़तालें, प्रदर्शन और जनसमर्थन बढ़ता गया।
  • अंततः फरवरी 2014 में संसद में "आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक" पारित हुआ।
  • 2 जून 2014 को तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना और हैदराबाद को 10 वर्षों के लिए दोनों राज्यों की साझा राजधानी घोषित किया गया।

प्रश्न. तेलंगाना स्थापना दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(a) 1 मई

(b) 8 अगस्त

(c) 2 जून

(d) 5 जुलाई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR