New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

तेलंगाना की इंदिरा सौर गिरि जल विकासम योजना

चर्चा में क्यों ?

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नागरकुरनूल जिले के माचाराम गांव से ‘इंदिरा सौर गिरि जल विकासम’ योजना का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु :-

  • इस योजना का उद्देश्य वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी किसानों को बागवानी फसलों की सिंचाई के लिए 5 से 7.5 हॉर्सपावर के मुफ्त सोलर पंप प्रदान करना है। 
  • यह पहल आदिवासी किसानों की सिंचाई सुविधा बढ़ाकर उ आत्मन्हेंनिर्भर बनाने और उनके विकास को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।

पायलट प्रोजेक्ट और प्रारंभिक लाभ

  • माचाराम गांव में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 45 एकड़ भूमि में यह योजना लागू की गई, जिससे 45 आदिवासी किसानों को लाभ हुआ। 
  • यह क्षेत्र पहले अपनी जमीनों को लेकर संघर्षशील था, जहां आदिवासियों के खिलाफ मामले भी दर्ज थे। 
  • योजना के माध्यम से अब उन्हें सिंचाई सुविधा के लिए सोलर पंप मुफ्त दिए जाएंगे, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।

तेलंगाना:-

  • तेलंगाना भारत का 29वां राज्य है, जिसे 2 जून 2014 को आधिकारिक रूप से गठित किया गया। 
  • इसका गठन आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत हुआ, जिसे भारतीय संसद ने पारित किया था। 
  • इस दिन को तेलंगाना दिवस के रूप में मनाया जाता है।(वर्तमान में 28 राज्य है जम्मू कश्मीर पुनर्गठन के पश्चात)

तेलंगाना में राष्ट्रीय उद्यानों की सूची

क्रमांक

राष्ट्रीय उद्यान

स्थापना वर्ष

कासु ब्रह्मानंद रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान

1994

2.

महावीर हरिणा वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान

1994

3.

मृगावनी राष्ट्रीय उद्यान

1994

तेलंगाना के टाइगर रिज़र्व

क्रमांक

टाइगर रिज़र्व का नाम

राज्य

स्थापना वर्ष

1

अमराबाद टाइगर रिज़र्व

तेलंगाना

2014-2015

2

कवाल टाइगर रिज़र्व

तेलंगाना

2012-2013

प्रश्न :-निम्न में से 'कवाल टाइगर रिज़र्व' किस राज्य में स्थित है?

(a) महाराष्ट्र

(b) तेलंगाना

(c) आंध्र प्रदेश

(d) छत्तीसगढ़

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR