New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

थल्लिकी वंदनम योजना

चर्चा में क्यों?

हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार थल्लिकी वंदनम योजना की शुरुआत की।

 थल्लिकी वंदनम योजना के बारे में:

  • मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने की मंजूरी दी।
  • उद्देश्य:
    • माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, 
      • ताकि वे अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय रूप से भाग ले सकें और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बना सकें। 
    • यह योजना NDA सरकार के 'सुपर सिक्स' वादों में से एक है।
      • यह चुनाव पूर्व किए गए वादों का हिस्सा रही है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

विशेषता

विवरण

उद्देश्य

बच्चों की शिक्षा के लिए माताओं को प्रोत्साहित करना

लाभार्थी

स्कूल जाने वाले बच्चों की माताएं

वार्षिक सहायता

₹15,000 प्रति मां

अनुमानित लाभार्थी

67 लाख माताएं

कुल बजटीय व्यय

₹8,745 करोड़

शुरुआत की तिथि

12 जून 2025

भुगतान का तरीका

सीधा बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer)

योजना की पृष्ठभूमि

  • ‘थल्लिकी वंदनम’ नाम का अर्थ है -“मां को नमन”। 
  • इस नाम के पीछे एक गहरी भावनात्मक सोच छिपी है - शिक्षा की नींव मां के साए में पड़ती है। 

सरकार की रणनीति और क्रियान्वयन

  • सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता बनाए रखने की योजना बनाई है। 
  • सभी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक किया गया है, जिससे राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

व्यापक प्रभाव

  • छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि होगी।
  • ड्रॉपआउट दर में गिरावट आएगी, विशेषकर बालिकाओं में।
  • महिलाओं की सामाजिक स्थिति सशक्त होगी।
  • गांवों व पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।
  • गरीब परिवारों के आर्थिक बोझ में कमी आएगी।

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा थल्लिकी वंदनम योजना शुरु की गयी?

(a) तमिलनाडु 

(b) केरल 

(c) आंध्र प्रदेश

(d) तेलंगाना 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR