New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यू मुंबा बना पहली बार UTT चैंपियन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में यू मुंबा TT ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) 2025 का खिताब जीता।

अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) 2025 

  • यू मुंबा TT ने जयपुर पैट्रियट्स को फाइनल में 8-4 के स्कोर से हराया। 
  • यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में आयोजित किया गया था।
  • यह UTT के छठे सीज़न का समापन था।

पुरस्कार:

  • हरमीत देसाई को सीजन 6 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (MVP) चुना गया।
  • यू मुंबा की कप्तान बर्नडेट स्ज़ोक्स को सीजन की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (MVP) घोषित किया गया।
  • प्यूर्टो रिको की खिलाड़ी एड्रियाना डियाज़ को टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन शॉट के लिए "शॉट ऑफ द लीग" पुरस्कार दिया गया।

अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT)

  • यह भारत में आयोजित की जाने वाली एक पेशेवर टेबल टेनिस लीग है।
  • इसे टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के तत्वावधान में 11 स्पोर्ट्स नामक कंपनी द्वारा शुरू किया गया था।
  • इसकी स्थापना वर्ष 2017 में हुई थी। 
  • उद्देश्य:
    • भारत में टेबल टेनिस को लोकप्रिय बनाना 
    • खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना

प्रारूप :

  • UTT में विभिन्न फ्रेंचाइज़ी टीमें होती हैं।
  • इनमें भारत और अन्य देशों के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
  • प्रत्येक टीम में पुरुष और महिला खिलाड़ी शामिल होते हैं।
  • मैच फॉर्मेट में सिंगल्स,डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबले होते हैं।
  • हर मैच में कुल 15 गेम खेले जाते हैं।
  • अंक प्रणाली के आधार पर टीमों को स्कोर दिए जाते हैं।

फ्रेंचाइज़ी टीमें:

  • प्रारंभिक सीज़न में 6 टीमें थीं, जैसे:
    1. यू मुंबा TT
    2. जयपुर पैट्रियट्स
    3. डेम्पो गोवा चैलेंजर्स
    4. बेंगलुरु स्मैशर्स
    5. पुणे रिपल ब्लेज़
    6. चेन्नई लायनर्स 

प्रश्न. हाल ही में अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?

(a) जयपुर पैट्रियट्स

(b) बेंगलुरु स्मैशर्स

(c) यू मुंबा TT 

(d) डेम्पो गोवा चैलेंजर्स

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR