केंद्र सरकार ने 6 जून, 2025 को ‘उम्मीद’ पोर्टल लॉन्च करने की घोषणा की है।
उम्मीद पोर्टल के बारे में
- पूर्ण नाम : Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency, and Development: UMMEED
- परिचय : यह पोर्टल भारत सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन मंच है।
- उद्देश्य : इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण, प्रबंधन एवं निगरानी को डिजिटल व पारदर्शी बनाना है। यह वक्फ बोर्ड्स व संबंधित हितधारकों के बीच समन्वय को बढ़ावा देता है
- कानूनी ढांचा : यह पोर्टल ‘एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता एवं विकास अधिनियम’ (Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency, and Development Act) के तहत कार्य करता है।
- नोडल मंत्रालय : अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
मुख्य विशेषताएँ
- केंद्रीकृत डाटाबेस : पोर्टल देश भर की वक्फ संपत्तियों का एक केंद्रीकृत डाटाबेस बनाता है जिसमें संपत्तियों का विवरण, स्थान एवं स्वामित्व की जानकारी शामिल होती है।
- संपत्तियों की पहचान के लिए चुनाव आयोग के डाटा का उपयोग किया जाता है ताकि सटीक व विश्वसनीय जानकारी सुनिश्चित हो।
- पंजीकरण प्रक्रिया : वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण राज्य वक्फ बोर्ड्स के माध्यम से किया जाता है। केवल रजिस्टर्ड संपत्ति को ही वक्फ के रूप में मान्यता दी जाएगी।
- पंजीकरण की अनिवार्यता : सभी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण इस पोर्टल पर छह महीने के भीतर अनिवार्य है।
- न्यायाधिकरण : अपंजीकृत या विवादित संपत्तियों को वक्फ न्यायाधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जो उनके स्वामित्व व वैधता पर निर्णय लेगा।
- लाभ : प्रबंधन में सुधार, पारदर्शिता, हितधारकों का सशक्तिकरण व विवादों का समाधान