New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर कब्जा

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • सोमालिया में अल-शबाब के आतंकवादियों ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में 10 जनवरी, 2024 को आपात स्थिति में उतरने वाले संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर में सवार एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि पांच अन्य को बंधक बना लिया है।

UN-helicopter

मुख्य बिंदु-

  • सैनिकों और चिकित्साकर्मियों के साथ संयुक्त राष्ट्र का हेलीकॉप्टर एक मिशन पर था।
  • हेलीकॉप्टर इंजन में खराबी की वजह से मध्य सोमालिया के गलमुदुग राज्य के शीनधीरे गांव में उतरा था।
  • इसी समय अल-शबाब के आतंकवादियों ने हेलीकॉप्टर पर कब्जा कर लिया और उसमें आग लगा दी। 
  • अल शबाब ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

अल-शबाब-

al-shabaab

  • आतंकी संगठन अल शबाब का गठन वर्ष, 2006 में हुआ। 
  • इसका पूरा नाम हरकत अल-शबाब अल-मुजाहिद्दीन है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य सोमालिया के सरकार को खत्म करना है।
  • अल-शबाब दक्षिणी और मध्य सोमालिया के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखता है। 
  • अल-शबाब का प्रभाव सोमालिया, इथियोपिया और केन्या में है। 
  • इस संगठन का जाल अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक फैला हुआ है।
  • इसका संबंध अलकायदा, बोको हरम और ISIS जैसे आतंकी संगठनों से है। 
  • अमेरिका ने इस संगठन को वर्ष, 2008 में आतंकी संगठन घोषित किया था। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में किस आतंकी संगठन ने संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर को पकड़ लिया था?

(a) अलकायदा

(b) हूती

(c) अल-शबाब

(d) बोको हराम

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR