New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुणे में 'वारकरी भक्ति योग' कार्यक्रम

 चर्चा में क्यों?

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुणे में एक विशेष ‘वारकरी भक्ति योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • इस कार्यक्रम में वारकरी परंपरा के आध्यात्मिक भाव को योग की प्राचीन पद्धति के साथ जोड़ा गया।
  • कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वारकरी परंपरा:

  • वारकरी परंपरा महाराष्ट्र की एक भक्ति आंदोलन आधारित आध्यात्मिक परंपरा है, जो संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम जैसे संतों की शिक्षाओं पर आधारित है।
  • यह परंपरा पंढरपुर के विट्ठल मंदिर तक की पदयात्रा (वारी) और सामूहिक भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्ति, समर्पण और समानता का संदेश देती है।

योग क्या है?

  • योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करने की विद्या है।
  • इसका उल्लेख ऋग्वेद, उपनिषद, पतंजलि योगसूत्र आदि में मिलता है। 
  • योग का अर्थ होता है – “संयोजन” या “एकता”, यानी शरीर, मन और आत्मा का समन्वय।

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। 
  • वर्ष 2025 में इसका 11वां संस्करण मनाया गया।
  • इस दिन का उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। 
  • वर्ष 2015 से यह दिन वैश्विक योग चेतना का प्रतीक बन चुका है।
  • वर्ष 2025 की थीम (11वें योग दिवस 2025 की थीम): “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”
प्रश्न. वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कौन-सा संस्करण मनाया गया?
(a)  9वां
(b) 10वां
(c) 11वां
(d) 12वां
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR