New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट,2024 (Vibrant Gujarat Global Summit, 2024)  

प्रारम्भिक परीक्षा –वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट,2024
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों 

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया जा रहा है।

vibrant

प्रमुख बिंदु :-

  • इस शिखर सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन  शामिल होंगे।
  • इसके अतिरिक्त इस शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं , नीति निर्माताओं, मंत्रियों और राजनयिकों सहित लगभग 1,00,000 आगंतुक शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि :-

  • ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ के मुख्य अतिथि यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान है। 
  • यह संस्करण ‘वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों की सफलता के शिखर के रूप में’ मनाया जार रहा है। 

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट:-

  • वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2003 में की गई थी।  
  • यह गुजरात में आयोजित होने वाला एक द्विवार्षिक निवेशकों का वैश्विक व्यापार कार्यक्रम है।

उद्देश्य :- 

  • इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारिक नेताओं, निवेशकों, विचारकों, नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाना है। 
  • यह शिखर सम्मेलन गुजरात में व्यापार के अवसरों को समझने और तलाशने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट ,2024 का विषय (Theme):- 

भविष्य का प्रवेश द्वार (Gateway to the Future)।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट ,2024 की विशेषता:- 

  • इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच का उपयोग करेगा।
  • यह शिखर सम्मेलन उद्योग 4.0 जैसे विश्व स्तर पर प्रासंगिक विषयों पर सेमिनार और सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। 
  • इस सम्मेलन में प्रौद्योगिकी, नवाचार, सतत विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक गतिशीलता और नवीकरणीय ऊर्जा आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी ।
  • इस ग्लोबल ट्रेड शो में कंपनियां विश्वस्तरीय अत्याधुनिक तकनीकी से बने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। 

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट ,2024 का फोकस सेक्टर :-

  • ई-मोबिलिटी, स्टार्ट-अप, एमएसएमई, ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर आदि ट्रेड शो के फोकस सेक्टर हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट ,2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. इस समिट के 12वें संस्करण  का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2024 तक गांधीनगर, गुजरात में किया जाएगा।
  2. इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारिक नेताओं, निवेशकों, विचारकों, नीति और राय निर्माताओं को एक मंच पर लाना है। 
  3. इस सम्मेलन में प्रौद्योगिकी, नवाचार, सतत विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक गतिशीलता और नवीकरणीय ऊर्जा आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी ।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)     

                                    




« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR