New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विटोल्ड बांका और यांग यांग फिर बने WADA के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

चर्चा में क्यों?

विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (WADA) फाउंडेशन बोर्ड ने स्वतंत्र अध्यक्ष विटोल्ड बांका और उपाध्यक्ष यांग यांग को तीसरे और अंतिम तीन साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना है, जो 1 जनवरी, 2026 से 2028 के अंत तक प्रभावी रहेगा। 

विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (World Anti-Doping Agency - WADA):

यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्र संस्था है, जिसकी स्थापना खेलों में डोपिंग (निषिद्ध पदार्थों के प्रयोग) को रोकने और एथलीटों के बीच निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।

स्थापना:

  • स्थापना वर्ष: 10 नवंबर 1999
  • स्थापना स्थान: लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड (अब मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में है)
  • स्थापक निकाय: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)

उद्देश्य:

  1. खेलों को डोपिंग मुक्त बनाना।
  2. वैश्विक स्तर पर एक समान एंटी-डोपिंग नियम लागू करना।
  3. एथलीटों की सुरक्षा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना।

मुख्य कार्य:

कार्य

विवरण

1. वाडा कोड का निर्माण और निगरानी

वाडा कोड (WADA Code) सभी खेल संघों और देशों में डोपिंग विरोधी नीतियों के लिए मानक नियमों का दस्तावेज है।

2. डोपिंग टेस्टिंग और विश्लेषण

खेल आयोजनों में एथलीटों से नमूने लेकर प्रयोगशालाओं में परीक्षण करवाना।

3. शिक्षा और जागरूकता

एथलीटों, कोचों और अधिकारियों को डोपिंग के खतरों और नियमों के बारे में शिक्षित करना।

4. अनुसंधान और विकास

नए डोपिंग तरीकों की पहचान और रोकथाम के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान।

5. अनुपालन और निगरानी

सभी सदस्य देशों और एजेंसियों द्वारा कोड के अनुपालन को सुनिश्चित करना।

प्रश्न. हाल ही में WADA (विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी) के अध्यक्ष के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए किसे चुना गया है?

(a) थॉमस बाक

(b) यांग यांग

(c) विटोल्ड बांका

(d) क्रेग रीडी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR