New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विश्व एथलेटिक्स दिवस-2025: 7 मई

परिचय:

  • विश्व एथलेटिक्स दिवस हर वर्ष 7 मई को मनाया जाता है। 

इतिहास और पृष्ठभूमि:

  • प्रारंभ: विश्व एथलेटिक्स दिवस की शुरुआत 1996 में की गई थी।
  • आरंभकर्ता: इसे इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशंस (IAAF), जो अब World Athletics के नाम से जाना जाता है, द्वारा शुरू किया गया।
  • इसका प्रमुख उद्देश्य स्कूल और कॉलेज स्तर पर छात्रों को ट्रैक और फील्ड खेलों से जोड़ना था।

उद्देश्य:

  • युवाओं में एथलेटिक्स के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस को प्रोत्साहन देना।
  • एथलेटिक्स के माध्यम से जीवन में अनुशासन, धैर्य और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना।
  • विश्व स्तर पर खेलों में भागीदारी को बढ़ाना।

 महत्व:

  • यह दिवस स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को अपनाने और "फिटनेस फॉर ऑल" के विचार को बढ़ावा देता है।
  • ओलंपिक खेलों की मूल भावना - सहभागिता और भाईचारा - को सुदृढ़ करता है।
  • विभिन्न देशों में इस दिन स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों और खेल संघों द्वारा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

प्रश्न. विश्व एथलेटिक्स दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 7 मई

(b) 15 जून

(c) 25 मार्च

(d)1 जनवरी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR