New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

दुनिया की पहली ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी

प्रारंभिक परीक्षा –  ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3   

चर्चा में क्यों 

 09 जनवरी,2024 को अमेरिका के लॉस वेगास के टेक इवेंट ‘कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो’ (Consumer Electronics Show) 2024 में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले टीवी का अनावरण किया गया।

Consumer-Electronics-Show

प्रमुख बिंदु 

  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (Consumer Electronics Show) 2024, 9-12 जनवरी, 2024 तक चलेगा।
  • साउथ कोरिया की कंपनी एलजी (LG) इलेक्ट्रॉनिक्स ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी को प्रदर्शित किया। इस टीवी का नाम LG सिग्नेचर OLED T' है।
  • इस स्मार्ट टीवी में 77 इंच का एक ग्लास डिस्प्ले लगा हुआ है, जो ट्रांसपेरेंट है।
  • LG सिग्नेचर OLED T' में एक भी तार का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • इस टीवी को यूज करने के लिए किसी भी इलेक्ट्रिक शॉकेट में लगाने की जरूरत नहीं है।
  • इस टीवी के आर-पार दिखने वाले ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी में एडवांस टेक्नोलॉजी वाला ऑर्गेनिक लाइट-इमिंटिंग डिओइड(organic light-emitting diode ) है, जिसकी पिक्चर क्वालिटी काफी खास है।
  • इससे स्क्रीन पर दिखने वाली इमेजेस होलोग्राम की तरह हवा में तैरती हुई दिखाई देती है।
  • इस टीवी में प्रोसेसर के लिए एल्फा 11 एआई चिपसेट लगाई गई है।
  • वहीं सोफ्टवेयर के लिए कंपनी ने वेबओएस का इस्तेमाल किया है।
  • इस टीवी की पिक्चर क्वालिटी के लिए सेल्फ-लिट पिक्सल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।
  • इस टीवी में दो दिए गए हैं, एक मोड का नाम ट्रांसपेरेंट मोड है और दूसरे मोड का नाम ब्लैक यूनिक मोड है।
  • अगर ट्रांसपेरेंट मोड में टीवी देखा जाए तो टीवी के पीछे रखी हुई चीजें भी साफ-साफ दिखाई देंगी और आर-पार दिखने वाली स्क्रीन पर टीवी देख पाएंगे।
  • वहीं ब्लैक यूनिक मोड में टीवी देखने पर नॉर्मल मोड में टीवी देखा जा सकता है।
  • इन दोनों मोड को यूजर्स रिमोट से एक्टिवेट या डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

LG-Signature-OLED-TV

  • LG सिग्नेचर OLED टीवी को वर्ष 2024 के अंत में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च  करने की योजना है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 09 जनवरी,2024 को अमेरिका के लॉस वेगास के टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2024 में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले टीवी का अनावरण किया गया।
  2. साउथ कोरिया की कंपनी एलजी (LG) इलेक्ट्रॉनिक्स ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी को प्रदर्शित किया। 
  3. LG सिग्नेचर OLED टीवी को वर्ष 2024 के अंत में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च  करने की योजना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत :टाइम्स ऑफ़ इंडिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X