New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM The June Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6 June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM The June Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6 June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस- 7 जून

चर्चा में क्यों?

  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर वर्ष 7 जून को मनाया जाता है। 
  • इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर लोगों को खाद्य सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
  • यह दिन यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक वैश्विक प्रयास है कि खाद्य प्रणाली अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और न्यायसंगत हो।
  • यह दिन यह भी याद दिलाता है कि असुरक्षित भोजन से गंभीर बीमारियां, मौतें और आर्थिक नुकसान हो सकते हैं।
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस-2025 की थीम: खाद्य सुरक्षा: क्रियाशील विज्ञान (Food safety: science in action)

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास:

  • इस दिवस को मनाने का निर्णय 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा लिया गया था। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के संयुक्त प्रयासों से 2019 में पहली बार इसे वैश्विक स्तर पर मनाया गया। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO – World Health Organization)

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है, जो वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है। 
  • इसकी स्थापना का उद्देश्य सभी लोगों को सर्वोच्च स्तर का स्वास्थ्य उपलब्ध कराना है।
  • स्थापना:  7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • सदस्य देश: 194 देश
  • मूल आदर्श वाक्य:  "Health for all" (सभी के लिए स्वास्थ्य)

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO – Food and Agriculture Organization)

  • खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है।
  • इसका उद्देश्य है – विश्व में भूखमरी को समाप्त करना, खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना और कृषि, मत्स्य एवं वानिकी के क्षेत्रों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना।
  • स्थापना:  16 अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय:  रोम, इटली
  • सदस्य देश:  194 (2025 तक)
  •  मूल आदर्श वाक्य: "Helping to build a world without hunger"

प्रश्न.  विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?

(a) 7 अप्रैल

(b) 16 अक्टूबर

(c) 7 जून

(d) 5 मई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR