New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

युवा सहकार योजना

हाल ही में, सहकारिता मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2022–23 से 2024–25 के दौरान युवा सहकार योजना के अंतर्गत सहकारी समितियों को प्रदान की गई वित्तीय सहायता तथा लाभार्थियों से संबंधित जानकारी साझा की है। 

युवा सहकार योजना के बारे में 

  • इस योजना का क्रियान्वयन पूरे देश में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) द्वारा किया जा रहा है। 
  • युवा सहकार– सहकारी उद्यम सहायता एवं नवाचार योजना का मुख्य उद्देश्य नवगठित सहकारी समितियों को बढ़ावा देना है, विशेषकर वे समितियाँ जो नए अथवा नवोन्मेषी विचारों के साथ कार्य कर रही हैं।
  • यह योजना उन युवा उद्यमी सहकारी समितियों के लिए है जो कम-से-कम तीन माह से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। 
  • युवा सहकार योजना, सहकार 22 पहल का एक महत्वपूर्ण घटक है जिसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना था। 

ऋण सुविधा 

  • इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता दीर्घकालिक ऋण के रूप में होती है, जिसकी अवधि अधिकतम पाँच वर्ष तक होती है। 
  • प्रोत्साहन स्वरूप, एन.सी.डी.सी. की परियोजना गतिविधियों हेतु प्रदान किए गए सावधि ऋण पर लागू ब्याज दर में 2% की ब्याज सब्सिडी दी जाती है। 

प्रमुख विशेषताएँ 

  • एन.सी.डी.सी. द्वारा इस योजना के लिए उदार प्रावधानों के साथ एक विशेष कोष की स्थापना की गई है जिससे युवा उद्यमी लाभान्वित हो सकें।
  • यह योजना एन.सी.डी.सी. के अधिकृत सहकारी स्टार्टअप एवं नवाचार कोष से संबद्ध है जिसकी कुल राशि 1000 करोड़ रुपए है।
  • उत्तर-पूर्वी राज्यों तथा आकांक्षी जिलों में कार्यरत सहकारी समितियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।
  • महिलाओं, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से संबंधित लाभार्थियों के लिए विशेष रियायतें व लाभ उपलब्ध कराए गए हैं।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR