IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. नेट न्यूट्रैलिटी (Net neutrality)

14-Oct-2020

नेट न्यूट्रैलिटी का सिद्धांत सर्वप्रथम वर्ष 2003 में कोलम्बिया विश्वविद्यालय के प्राध्यापक टिम वू द्वारा प्रस्तुत किया गया था। यह सिद्धांत सभी इन्टरनेट उपभोक्ताओं के लिये समानता का व्यवहार सुनिश्चित करता है अर्थात् यह किसी भी इन्टरनेट सामाग्री (content) के प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार या हस्तक्षेप को प्रतिबंधित करता है। इसके अंतर्गत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा मनमाने ढंग से किसी भी वेबसाइट को अवरुद्ध करने, नियंत्रित या ब्लॉक करने तथा किसी वेबसाइट विशेष को तेज/धीमी इन्टरनेट स्पीड प्रदान करने से रोकने जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।

2. म्यूचुअल फंड

13-Oct-2020

‘म्यूचुअल फंड’ एक ऐसा ट्रस्ट है, जिसमें कई निवेशकों का पैसा एक जगह एकत्रित किया जाता है। इसके बाद इस फंड से बाज़ार में निवेश किया जाता है, अर्थात यह एक प्रकार का सामूहिक निवेश है। इस निवेश से होने वाले फायदे या नुकसान को निवेशकों में बाँट दिया जाता है। म्यूचुअल फंड को परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनियों (AMC) द्वारा प्रबंधित किया जाता है। आमतौर पर प्रत्येक AMC में अनेक म्यूचुअल फंड योजनाएँ होती हैं।

3. शेल (मुखौटा) कम्पनी

12-Oct-2020

‘शेल (मुखौटा) कम्पनी’ आम तौर पर उस कम्पनी को इंगित करता है, जो सक्रिय कारोबार का संचालन नहीं करती या उस कम्पनी के पास महत्त्वपूर्ण परिसम्पत्ति नहीं है। इन कम्पनियों का प्रयोग कुछ मामलों में अवैध उद्देश्य के लिये किया जाता है, जैसे- कर चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग (धन-शोधन), अस्पष्ट स्वामित्व, बेनामी सम्पत्ति आदि।
ध्यातव्य है कि कम्पनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत ‘शेल कम्पनी’ को परिभाषित नहीं किया गया है।

4. विंडो ड्रेसिंग

08-Oct-2020

विंडो ड्रेसिंग से आशय खुदरा व्यापार की वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री हेतु उन्हें आकर्षक रूप में सजाने से है, लेकिन वित्त के क्षेत्र में इस शब्द का अर्थ व्यवसाय के वित्तीय विवरणों को सार्वजानिक रूप से जारी करने से पहले उन्हें वास्तविक स्थिति से बेहतर दिखने के प्रयास से है। इसका उद्देश्य वित्तीय विवरणों को निवेशकों के लिये आकर्षित बनाना है।

5. टेबलटॉप रनवे (Tabletop Runway)

03-Oct-2020

‘टेबलटॉप रनवे’ सामान्यतः किसी पहाड़ी की चोटी को काटकर बनाए जाते हैं, जिससे एक प्रकार के पठार या टेबलटॉप जैसी आकृति का निर्माण हो जाता है। किसी भी मार्जिन स्थान के आभाव में ये रनवे लैंडिंग के लिये मुश्किल माने जाते हैं। भारत के प्रमुख टेबलटॉप रनवे कुल्लू, शिमला, कोझीकोड, मंगलुरु और लेंग्पुई में स्थित हैं।

6. वैक्सीन इंजरी (Vaccine Injury)

01-Oct-2020

‘वैक्सीन इंजरी’ सामान्यतः ऐसी स्थिति को कहा जाता है, जब वैक्सीन लगाने के कुछ समय बाद व्यक्ति के शरीर में कोई हानिकारक प्रभाव (Side Effect) या बीमारी प्रारम्भ हो जाती है। यद्यपि, जब तक यह सिद्ध न हो जाए कि वैक्सीन की वजह से व्यक्ति को सम्बंधित बीमारी नहीं हुई है, व्यक्ति के दावे को सही माना जाता है।

7. कार्बन तटस्थता (Carbon Neutrality)

30-Sep-2020

कार्बन तटस्थता’ का अर्थ वायुमंडल में कार्बन के उत्सर्जन और कार्बन सिंक द्वारा उसके अवशोषण के मध्य संतुलन या साम्यता का होना है।

8. G4 (Group of 4–G4 )

29-Sep-2020

‘G4’ (Group of Four) उन चार देशों का समूह है जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता की मांग करते हैं। ये चारों देश एक-दूसरे की मांग का समर्थन करते हैं। इस समूह में ब्राज़ील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं।

9. सामाजिक टीका (Social vaccine)

28-Sep-2020

कोविड-19 से बचाव व उपचार के लिये अभी तक कोई कारगर औषधि या टीके का विकास नहीं हो पाया है। चूँकि टीके/ वैक्सीन के विकास की एक लम्बी प्रकिया होती है। अतः फिलहाल कोविड-19 से बचाव हेतु सामाजिक टीका एक बेहतर विकल्प है।

सामाजिक टीके से आशय, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना, नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोना, भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मास्क पहनकर रहना, सामाजिक दूरी बनाए रखना एवं बीमारी को फैलने से रोकने के लिये अलाक्षणिक रोगियों की पहचान के लिये परीक्षण दर को बढ़ाना है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT