न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. बाज़ार में फसल के दाम एम.एस.पी. से कम होने पर भी, सरकार उसे निर्धारित एम.एस.पी. पर ही खरीदती है।
2. इसे पाँच साल में एक बार तय किया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
व्याख्या:
• किसानों को उनकी फसलों के लिये निर्धारित किया गया एक निश्चित मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price- MSP) होता है।
• बाज़ार में फसल के दाम एम.एस.पी. से कम होने पर भी, सरकार उसे निर्धारित एम.एस.पी. पर ही खरीदती है। अतः कथन 1 सही है।
• सामान्यतः फ़सलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 'कृषि लागत एवं मूल्य आयोग' (CACP) तय करता है। हालाँकि, गन्ने का समर्थन मूल्य गन्ना आयोग तय करता है।
• एम.एस.पी. की गणना प्रत्येक वर्ष सीज़न की फसल आने से पहले तय की जाती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
इस प्रकार (b) सही उत्तर है।
वृक्ष के छल्ले (Tree Trunk Rings) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. ये वृक्ष की अायु को दर्शाते हैं।
2. नमी की मात्रा अधिक होने पर वृक्ष में संकीर्ण छल्लों का निर्माण होता है तथा शुष्क वर्षों में ये छल्ले अधिक चौड़े होते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
व्याख्या:
• हाल ही में, वैज्ञानिक ने वृक्ष के छल्लों (Tree Trunk Rings) के आधार पर बाढ़ का विश्लेषण करने का प्रयास किया है।
• वृक्ष के छल्ले (Tree Trunk Rings) वृक्ष की वार्षिक वृद्धि को तथा वृक्ष की आयु को दर्शाते हैं। अतः कथन 1 सही है।
• इनके छल्लों से तत्कालीन पर्यावरणीय परिस्थितियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त होती है।
• जिन वर्षों में मृदा में नमी की मात्रा अधिक होती है, उस दौरान वृक्ष के छल्ले अधिक चौड़े होते हैं।
• इसके विपरीत, शुष्क मानसून वाले वर्षों में वृक्षों की वृद्धि कम होती हैं और संकीर्ण छल्लों का निर्माण होता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
इस प्रकार (a) सही उत्तर है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. आतंकवाद वित्तपोषण और मनी लॉड्रिंग पर अंकुश लगाने में विफल रहने वाले देशों को एफ.ए.टी.एफ. (FATF) की ब्लैक लिस्ट में शामिल किया जाता है।
2. किसी देश को एफ.ए.टी.एफ. की ग्रे लिस्ट में शामिल करने का अर्थ है कि उस देश को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता समाप्त हो जाएगी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
व्याख्या:
• हाल ही में, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (Financial Action Task Force- FATF) द्वारा संयुक्त विशेषज्ञों की वार्षिक बैठक आयोजित की गई।
• यदि कोई देश एफ.ए.टी.एफ. की ‘ग्रे’ लिस्ट में शामिल है तो इसका अर्थ है कि वह देश आतंकवाद वित्तपोषण और मनी लॉड्रिंग पर अंकुश लगाने में विफल रहा है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
• यदि कोई देश एफ.ए.टी.एफ. की ‘ब्लैक’ लिस्ट में शामिल है तो इसका अर्थ है कि उस देश को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता समाप्त हो जाएगी। अतः कथन 2 सही नहीं है।
• वर्तमान में एफ.ए.टी.एफ. में भारत (वर्ष 2010 से) समेत 37 सदस्य देश और 2 क्षेत्रीय संगठन शामिल हैं। ध्यातव्य है कि पाकिस्तान एफ.ए.टी.एफ. का सदस्य नहीं है।
इस प्रकार (d) सही उत्तर है।
इंडियन पीकॉक सॉफ़्ट-शेल कछुए के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. ये केवल भारत में पाई जाने वाली स्थानिक प्रजाति है।
2.आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में इन्हें सुभेद्य (Vulnerable) की श्रेणी में रखा गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
व्याख्या:
• इंडियन पीकॉक सॉफ़्ट-शेल कछुआ (Indian Peacock Soft-shell Turtle) भारत, नेपाल और बांग्लादेश में पाई जाने वाली स्थानिक प्रजाति है और यह मुख्यतः नदी व जोहड़ में पाई जाती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
• ये मुख्य रूप से मांसाहारी (प्रायः सर्वाहारी) और निशाचर होते हैं।
• आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में इन्हें सुभेद्य (Vulnerable) की श्रेणी में रखा गया है।
• यह भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की अनुसूची I के अंतर्गत संरक्षित जीव हैं। अतः कथन 2 सही है।
इस प्रकार (b) सही उत्तर है।
आदि महोत्सव (Aadi Mahotsav) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. यह एक राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव है।
2. यह जनजातीय मामलों के मंत्रालय और ट्राईफ़ेड की संयुक्त पहल है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
व्याख्या:
• हाल ही में, राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव, 'आदि महोत्सव-मध्य प्रदेश' (Aadi Mahotsav-Madhya Pradesh) का शुभारम्भ किया गया है। अतः कथन 1 सही है।
• यह उत्सव देश की पारम्परिक कला और हस्तशिल्प तथा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
• यह जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार और जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED) की संयुक्त पहल है। अतः कथन 2 सही है।
इस प्रकार (c) सही उत्तर है।
Our support team will be happy to assist you!