New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM Mid Year Mega Sale UPTO 75% Off, Valid Till : 17th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM Mid Year Mega Sale UPTO 75% Off, Valid Till : 17th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

Solutions: Current Affairs Quiz 269

  • 5 Questions
  • 5 Minutes
  • 08 March, 2021
  • Q1.

    ‘दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद्’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इसकी स्थापना दूरसंचार उपकरणों व सेवाओं को विकसित करने तथा इनके निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिये की गई है।
    2. यह दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत उपकरण निर्माताओं, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, सेवा प्रदाताओं तथा अन्य हितधारकों को सामर्थ्य बनाने के लिये उनका प्रतिनिधित्व करती है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर: (d)
    व्याख्या :

    • TEPC द्वारा ‘इंडिया टेलीकॉम 2021’ का आयोजन किया गया।
    • भारत सरकार द्वारा ‘दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद्’ (Telecom Equipment and Services Export Promotion Council-TEPC) की स्थापना दूरसंचार उपकरणों व सेवाओं को विकसित करने तथा इनके निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिये की गई है।
    • यह परिषद् टेलीकॉम हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग, टेलीकॉम सेवा प्रावधान, टेलीकॉम सॉफ्टवेयर एवं कंसल्टेंसी सहित पूरे टेलीकॉम परितंत्र को पूर्ण करती है।
    • यह दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत उपकरण निर्माताओं, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, सेवा प्रदाताओं तथा अन्य हितधारकों को सामर्थ्य बनाने के लिये उनका प्रतिनिधित्व करती है।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 सही हैं। अतःविकल्प (d) सही उत्तर है।

    Q2.

    ‘फिशिंग कैट’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. यह दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशिया की मध्यम आकार की जंगली बिल्ली है।
    2. इसे आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
    3. आर्द्रभूमि के क्षेत्रफल में होने वाली कमी इनकी आबादी के लिये गंभीर खतरा है।
    4. यह भारत मुख्य रूप से सुंदरवन के मैंग्रोव जंगलों, हिमालय की तलहटी, गंगा, ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों तथा पश्चिमी घाटों में पाई जाती हैं।

    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

    1. केवल 1, 2 और 4

    2. केवल 2, 3 और 4

    3. केवल 1, 3 और 4

    4. केवल 2 और 4

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर: (c)
    व्याख्या :

    • ‘फिशिंग कैट’ दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया की मध्यम आकार की जंगली बिल्ली है।
    • इसे आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
    • आर्द्रभूमि के क्षेत्रफल में होने वाली कमी इनकी आबादी के लिये गंभीर खतरा है। इस कारण से पिछले दशक में इनकी संख्या में तीव्र गति से कमी हुई है।
    • ‘फिशिंग कैट’ भारत में मुख्य रूप से सुंदरवन के मैंग्रोव जंगलों, हिमालय की तलहटी, गंगा, ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों तथा पश्चिमी घाटों में पाई जाती है।
    • ‘फिशिंग कैट’ रात्रिचर है तथा यह मछली के अतिरिक्त मेंढक, क्रस्टेशियन, सांप, पक्षी आदि जैसे जानवरों का भी शिकार करती है।
    • फिशिंग कैट मछली का शिकार करने के लिये निपुण तैराकी भी करती है।

    इस प्रकार, कथन 1, 3 और 4 सही हैं, जबकि कथन 2 गलत है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q3.

    ‘निष्पादन बजट’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये–

    1. यह किसी संगठन की प्रत्येक इकाई के लिये संसाधनों की आगत और सेवाओं के निर्गत को प्रदर्शित करता है।
    2. इसका उद्देश्य निर्दिष्ट परिणामों के लिये लक्ष्य प्राप्ति के आधार पर सापेक्ष प्रदर्शन की पहचान करना तथा स्कोर करना है।
    3. इसे कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिये डिज़ाइन किया जाता है, जो सकारात्मक परिणामों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में वृद्धि करता है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1 और 3

    2. केवल 2

    3. केवल 2 और 3

    4. उपर्युक्त सभी

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर: (d)
    व्याख्या :

    • झारखंड सरकार ने पहली बार ‘परिणाम आधारित बजट’ (Outcome Based Budget) पेश किया है, जिसमें विभागों को विशिष्ट लक्ष्य तथा उत्तरदायित्व सौंपें गए हैं। इनके परिणामों को आगामी वित्तीय वर्ष के अंत में मापा जाएगा।
    • ‘परिणाम आधारित बजट’ जिसे ‘निष्पादन बजट’ के नाम से भी जाना जाता है, किसी संगठन की प्रत्येक इकाई के लिये संसाधनों की आगत और सेवाओं के निर्गत को प्रदर्शित करता है। इसका उद्देश्य निर्दिष्ट परिणामों के लिये लक्ष्य प्राप्ति के आधार पर सापेक्ष प्रदर्शन की पहचान करना तथा स्कोर करना है।
    • इस प्रकार के बजट का उपयोग सामान्यतया सरकारी निकायों व एजेंसियों द्वारा करदाताओं के धन तथा संघीय, राज्य या स्थानीय सरकारों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के परिणाम को प्रदर्शित करने के लिये किया जाता है।
    • निष्पादन बजट, कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिये डिज़ाइन किया जाता है, जो सकारात्मक परिणामों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में वृद्धि करता है।

    इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सही हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

    Q4.

    ‘इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इसने अपने उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय हेतु सरकारी ई-मार्केट (GeM) पोर्टल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
    2. आई.एम.पी.सी.एल. आयुष मंत्रालय की एकमात्र सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण इकाई है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 और न ही 2

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर: (c)
    व्याख्या :

    • ‘इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (IMPCL) ने अपने उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय हेतु सरकारी ई-मार्केट (GeM) पोर्टल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
    • विदित है कि आई.एम.पी.सी.एल आयुष मंत्रालय की एकमात्र सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण इकाई (मिनी रत्न कंपनी) है। इसकी स्थापना 12 जुलाई 1978 को की गई थी।
    • सरकारी ई-मार्केट पर इसके लिये 31 श्रेणियों बनाई गई हैं, जिसके तहत आई.एम.पी.सी.एल, पोर्टल पर दवाइयों को नाम अपलोड कर सकता है।
    • अब सरकारी क्षेत्र के क्रेता आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं को पोर्टल के माध्यम से खरीद सकते हैं। इनकी कीमतों को अंतिम रूप से वित्त मंत्रालय के अंतर्गत व्यय विभाग द्वारा निर्धारित किया जाता है।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q5.

    'मैत्री सेतु' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इसका निर्माण ‘फेनी नदी’ पर किया गया है, जो दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश तथा त्रिपुरा के मध्य भारतीय सीमा पर बहती है।
    2. यह दक्षिण त्रिपुरा ज़िले में स्थित ‘सबरूम नगर’ को बांग्लादेश के ‘रामगढ़’ से जोड़ता है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 और न ही 2

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर: (c)
    व्याख्या :

    • 'मैत्री सेतु' का निर्माण ‘फेनी नदी’ पर किया गया है, जो दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश तथा त्रिपुरा के मध्य भारतीय सीमा पर बहती है। यह एक ट्रांस-सीमा नदी है, जिसके जल संबंधी अधिकारों को लेकर विवाद चल रहा है।
    • यह 1.9 किमी. लंबा सेतु त्रिपुरा राज्य के दक्षिण त्रिपुरा ज़िले में स्थित ‘सबरूम नगर’ को बांग्लादेश के ‘रामगढ़’ से जोड़ता है।
    • भारत और बांग्लादेश के मध्य बढ़ते द्विपक्षीय और मैत्रीपूर्ण संबंधों के प्रतीक के रूप में इसे 'मैत्री सेतु' नाम दिया गया है।
    • इसका निर्माण ‘राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढाँचा विकास निगम लिमिटेड’ द्वारा किया गया है।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR