New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

Solutions: Current Affairs Quiz 332

  • 5 Questions
  • 5 Minutes
  • 05 June, 2021
  • Q1.

    महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण के तहत लाया गया है, इसके संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इसके तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर मराठा समुदाय के लिये सभी शैक्षणिक संस्थानों में 10% का आरक्षण निर्धारित किया गया है।
    2. इसे राज्य सरकार के तहत की जाने वाली भर्तियों के लिये भी लागू किया जाएगा।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं:

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 न ही 2

    The correct answer is: 2
    Solution:

    उत्तर: (b)
    व्याख्या :

    • महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण के तहत लाया गया है। इससे पूर्व उच्चतम न्यायलय ने सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिये नौकरियों तथा शिक्षा में आरक्षण को समाप्त कर दिया था। जिसके कारण राज्य सरकार के लिये मराठों को आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों को आरक्षण का लाभ देना संभव हुआ है।
    • सरकारी प्रस्ताव के अनुसार ई.डब्ल्यू.एस. के मानदंडों को पूरा करने वाला व्यक्ति अल्पसंख्यक संस्थानों को छोड़कर शैक्षणिक संस्थानों में 10% आरक्षण के लिये पात्र होगा।
    • इसे राज्य सरकार के तहत की जाने वाली भर्तियों के लिये भी लागू किया जाएगा, तथा इसे मौजूदा आरक्षण से ऊपर रखा जाएगा।

    इस प्रकार, कथन 1 गलत है, जबकि कथन 2 सही है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

    Q2.

    H10N3 एवियन इन्फ्लूएंजा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

    1. यह ‘इन्फ्लुएंजा ए वायरस’ का एक उपप्रकार है।
    2. यह मुर्गी, बत्तख तथा अन्य जलीय व स्थलीय पक्षियों में में पाया जाता है।
    3. इससे संक्रमित मानव का विश्व का पहला मामला चीन में दर्ज किया गया है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1 और 2

    2. केवल 2

    3. केवल 2 और 3

    4. उपर्युक्त सभी।

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर : (d)
    व्याख्या :

    • चीन के पूर्वी प्रांत जिआंगसु में H10N3 एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित मानव का विश्व का पहला मामला दर्ज किया गया है।
    • H10N3 वायरस ‘इन्फ्लुएंजा ए वायरस’ का एक उपप्रकार है, जो बर्ड फ्लू का कारण बनता है। इन्फ्लूएंजा ए वायरस जूनोटिक संक्रमण है, जो पूरी तरह से पक्षियों को प्रभावित करता है।
    • यह ज्यादातर जंगली एवियन प्रजातियों में पाया जाता है, जिसमें प्रमुख रूप से घरेलू मुर्गी, बत्तख, अन्य जलीय तथा स्थलीय पक्षी शामिल हैं।
    • इसके लक्षण वायरस के संपर्क में आने के 1-4 दिन बाद दिखाई देने शुरू होते हैं। इन लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, खाँसी, मांसपेशियों में दर्द तथा थकान शामिल हैं। सही समय पर उपचार न मिलने की स्थिति में यह निमोनिया, एन्सेफलाइटिस, मेनिन्जाइटिस तथा अस्थमा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

    इस प्रकार उपर्युक्त सभी कथन सही हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

    Q3.

    त्रिरश्मी बौद्ध गुफाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. ये दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से छठी शताब्दी ईस्वी के मध्य त्रिरश्मी पहाड़ी से उकेरी गई थी।
    2. यहाँ स्थित बौद्ध मूर्तियाँ एवं गुफाएँ रॉक-कट वास्तुकला का प्रारंभिक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं:

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 न ही 2

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर: (c)
    व्याख्या :

    • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नासिक की त्रिरश्मी पहाड़ी में तीन अन्य गुफाओं की खोज की है। यहाँ त्रिरश्मी बौद्ध गुफाएँ भी स्थित हैं, जिन्हें पांडव लेनी के नाम से जाना जाता है।
    • गुफाओं की प्राचीनता अभी तक स्थापित नहीं हुई है; हालांकि, पुरातत्वविदों का मानना है कि वे त्रिरश्मी गुफाओं से भी हो सकते हैं।
    • ये गुफाएँ कभी बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान रही होंगी। सभी गुफाओं में बरामदे तथा भिक्षुओं के लिये विशिष्ट वर्गाकार पत्थर के मंच बने हुए है। कान्हेरी तथा वाई गुफाओं के समान भिक्षुओं के ध्यान के लिये विशेष व्यवस्था की गई है।
    • त्रिरश्मी या पांडव लेनी गुफाएँ 25 गुफाओं का एक समूह है, जो दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से छठी शताब्दी ईस्वी के मध्य त्रिरश्मी पहाड़ी से उकेरी गई थी।
    • गुफाओं के परिसर को वर्ष 1823 में प्रलेखित किया गया था। यह एक ए.एस.आई. संरक्षित स्थल तथा पर्यटन स्थल है।
    • यहाँ स्थित बौद्ध मूर्तियाँ एवं गुफाएँ बौद्ध धर्म की हीनयान परंपरा का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय रॉक-कट वास्तुकला का एक प्रारंभिक उदाहरण हैं।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q4.

    दाविंसी प्लस तथा वेरिटस मिशन का चयन किस ग्रह के अध्ययन के लिये किया गया है-

    1. मंगल

    2. शुक्र

    3. बृहस्पति

    4. शनि

    The correct answer is: 2
    Solution:

    उत्तर: (b)
    व्याख्या :

    • ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (NASA) ने पृथ्वी के निकटतम पड़ोसी ‘शुक्र ग्रह’ अध्ययन के लिये दाविंसी प्लस (DAVINCI+) तथा वेरिटस(Veritas) नामक दो रोबोटिक मिशन का चयन किया है। इन्हें वर्ष 2028 से 2030 के मध्य लॉन्च किया जाएगा।
    • दाविंसी प्लस ‘डीप एटमॉस्फियर वीनस इन्वेस्टिगेशन ऑफ नोबल गैस, केमिस्ट्री, एंड इमेजिंग’ का संक्षिप्त रूप है, जो वर्ष 1978 के बाद से शुक्र ग्रह के वायुमंडल में अमेरिका के नेतृत्व वाला पहला मिशन है।
    • इसके माध्यम से शुक्र ग्रह की रचना तथा विकास को समझने का प्रयास किया जाएगा। इस मिशन में शामिल एक अवरोही क्षेत्र ग्रह के घने वातावरण से होकर गुजरेगा तथा उसका अवलोकन करेगा तथा वायुमंडल में उपस्थित गैसों एवं अन्य तत्वों की माप करेगा।
    • वेरिटस नामक मिशन ‘वीनस एमिसिटी, रेडियो साइंस, इनसार, टोपोग्राफी, एवं स्पेक्ट्रोस्कोपी’ का संक्षिप्त रूप है। यह ग्रह के भूगर्भिक इतिहास को निर्धारित करने के लिये ग्रह की सतह का नक्शा तैयार करेगा तथा इसके पृथ्वी से भिन्न विकास संबंधी कारणों को समझने का प्रयास करेगा।

    अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

    Q5.

    रवांडा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

    1. यह ग्रेट रिफ्ट घाटी में अवस्थित एक स्थल अवरुद्ध देश है।
    2. यह युगांडा, तंजानिया, बुरुंडी तथा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ सीमा साझा करता है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1, न ही 2

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर: (c)
    व्याख्या:

    • रवांडा अफ्रीकी ग्रेट लेक्स क्षेत्र तथा पूर्वी अफ्रीका के संगम स्थल पर ग्रेट रिफ्ट घाटी में अवस्थित एक स्थल अवरुद्ध देश है।
    • इसकी राजधानी किगाली है। रवांडा युगांडा, तंजानिया, बुरुंडी और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ सीमा साझा करता है।
    • हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वर्ष 1994 में हुए ‘रवांडा नरसंहार’ में फ्रांस की भूमिका के लिये क्षमा माँगी है। इस नरसंहार में लगभग 8,00,000 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश नृजातीय तुत्सिस (Ethnic Tutsis) थे।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR