निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर गुजरेगा।
2. इसका निर्माण ‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण’ द्वारा किया जा रहा है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं-
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 न ही 2
उत्तर : (a)
व्याख्या :
• भारतीय सेना ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर वाहनों और उपकरणों से लदी सैन्य ट्रेनों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इन भारी उपकरणों को हरियाणा के न्यू रेवाड़ी स्टेशन से राजस्थान के न्यू फुलेरा तक लाया गया।
• 1875 रूट किमी पूर्वी तथा 1506 रूट किमी पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ द्वारा किया जा रहा है।
• पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पंजाब के लुधियाना से प्रारंभ होकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड राज्यों से होते हुए पश्चिम बंगाल के दानकुनी में समाप्त होगा।
• उत्तर प्रदेश के दादरी को मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जोड़ने वाला पश्चिमी गलियारा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरेगा।
• प्रधान मंत्री द्वारा ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ के 2 अनुभागों पूर्वी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर भाऊपुर से खुर्जा (351 किमी) तथा पश्चिमी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर रेवाड़ी से मदार (306 किमी) को राष्ट्र को समर्पित किया गया है।
इस प्रकार, कथन 1 सही है, जबकि कथन 2 गलत है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।
‘आदि प्रशिक्षण पोर्टल’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।
2. यह देश के सभी बच्चों को ऑनलाइन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिये प्रशिक्षण प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 न ही 2
उत्तर : (d)
व्याख्या :
• जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने ‘आदि प्रशिक्षण पोर्टल’ का शुभारंभ किया है। इसे जनजातीय मंत्रालय द्वारा ही विकसित किया गया है।
• यह जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (TRIs), मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों, जनजातीय छात्रों की शिक्षा के लिये राष्ट्रीय सोसायटी (NESTS), जनजातीय मामलों के मंत्रालय तथा राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान द्वारा वित्त पोषित उत्कृष्टता केंद्र द्वारा संचालित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के केंद्रीय भंडार के रूप में कार्य करेगा।
• यह प्रशिक्षण आयोजित करने की प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और सभी के लिये सुलभ बनाकर उत्प्रेरित और बेहतर बनाएगा। एकीकृत खुला मंच सभी उपयोगकर्ताओं को प्रामाणिक ज्ञान उत्पादों तक पहुँच प्रदान करेगा।
इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही नहीं हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
‘आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 18 देश शामिल हैं।
2. इसका शुभारंभ वर्ष 2010 में वियतनाम के हनोई में किया गया था।
3. 15वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन ब्रुनेई द्वारा किया जा रहा है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 3
केवल 2
केवल 1 और 2
उपर्युक्त सभी।
उत्तर : (d)
व्याख्या :
• ‘आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस’ (ADMM-Plus) एक मंच है, जिसमें भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 10 आसियान सदस्य देश एवं 8 संवाद भागीदार देश शामिल हैं।
• ब्रुनेई द्वारा 15वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित की जा रही है, क्योंकि यह इस वर्ष आसियान समूह का अध्यक्ष है।
• इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास के लिये सुरक्षा व रक्षा सहयोग को मज़बूत करना है। ए.डी.एम.एम.-प्लस का शुभारंभ वर्ष 2010 में वियतनाम के हनोई में किया गया था।
• हाल ही में, रक्षा मंत्री ने आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस को संबोधित किया तथा आतंकवाद व कट्टरवाद को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिये सबसे बड़ा खतरा बताया है।
इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सहीं हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. आंध्रप्रदेश भारत में केले का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।
2. भारत से केले का अधिकांश निर्यात संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, सऊदी अरब, कतर व ईरान देशों को किया जाता है।
3. महाराष्ट्र के फाइबर व खनिज समृद्ध जलगाँव केले को वर्ष 2016 में जी.आई. प्रमाणन प्राप्त हुआ था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2
केवल 1 और 3
उपर्युक्त सभी।
उत्तर: (d)
व्याख्या :
• महाराष्ट्र के जलगाँव ज़िले के तंदलवाड़ी गाँव से फाइबर व खनिज समृद्ध जलगाँव केले की एक खेप दुबई को निर्यात की गई है।
• जलगाँव केले को वर्ष 2016 में जी.आई. प्रमाणन प्राप्त हुआ था, जो जलगाँव के निसार्गरजा कृषि विज्ञान केंद्र के साथ पंजीकृत था।
• कुल वैश्विक उत्पादन में लगभग 25% की हिस्सेदारी के साथ भारत, विश्व में केले का प्रमुख उत्पादक है। केला व्यापक रूप से भारत के उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय और तटीय क्षेत्र में उगाया जाता है।
• आंध्रप्रदेश भारत में केले का सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा मध्य प्रदेश का स्थान है। ये सभी राज्य देश के केला उत्पादन में 70% से अधिक का योगदान करते हैं।
• वैश्विक मानकों के अनुरूप कृषि पद्धतियों को अपनाए जाने के कारण भारत के केला निर्यात में तेजी से वृद्धि हुई है। भारत से केले का अधिकांश निर्यात संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, सऊदी अरब, कतर व ईरान जैसे पश्चिम एशियाई और उत्तरी अफ्रीकी देशों को होता है।
इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सही है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
दामिनी ऐप निम्नालिखित में से किससे संबंधित है-
महिलाओं शोषण के विरुद्ध सुरक्षा से संबंधित
बिजली गिरने की घटनाओं से संबंधित
बाल उत्पीडन के विरुद्ध सुरक्षा से संबंधित
(a) और (c) दोनों।
उत्तर : (b)
व्याख्या:
• हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्री ने मौसम पूर्वानुमान से संबंधित विभिन्न मोबाइल एप जैसे उमंग, रेन अलार्म तथा दामिनी' का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया है।
• दामिनी ऐप भारत में बिजली गिरने की घटनाओं से संबंधित पूर्व सूचना प्रदान करती है। यह ऐप बिजली गिरने से तीन घंटे पूर्व चेतावनी देने में सक्षम है, जिससे जान-माल की क्षति को कम करने में मदद मिल सकती है।
• यह ऐप उपयोगकर्ता को उसके आस-पास 20-40 किमी. के क्षेत्र में बिजली गिरने से पूर्व जी.पी.एस. अधिसूचना के माध्यम से सचेत करता है।
• पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत ‘भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान’ तथा ‘पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन’ द्वारा विकसित इस ऐप को वर्ष 2020 में लॉन्च किया गया था।
अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।
Our support team will be happy to assist you!