New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM Hindi Diwas Offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 15th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM Hindi Diwas Offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 15th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM

एशिया कप 2025: भारत ने पुरुष हॉकी में चौथा खिताब जीता

चर्चा में क्यों ?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत पर बधाई दी। 
  • सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह जीत इसलिए खास है क्योंकि भारतीय टीम ने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया। 
  • प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे और ऊँचाइयाँ छूते रहें और देश का नाम रोशन करें।

men-hockey

रोमांचक फाइनल: भारत 4-1 से विजेता

  • बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष एशिया कप फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर अपना चौथा एशिया कप खिताब अपने नाम किया। 
  • इस जीत के साथ भारत ने महाद्वीपीय दबदबा फिर से हासिल किया और 2026 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

इनाम और सम्मान

  • हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया।

परीक्षा हेतु मुख्य तथ्य –

  • आयोजन: एशिया कप 2025 (पुरुष हॉकी)
  • विजेता: भारत पुरुष हॉकी टीम
  • फाइनल स्कोर: भारत 4 – 1 दक्षिण कोरिया
  • स्थान: राजगीर, बिहार
  • विश्व कप क्वालीफिकेशन: 2026 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप
  • भारत का चौथा एशिया कप खिताब
प्रश्न. एशिया कप 2025 पुरुष हॉकी में विजेता कौन बनी?
(a) दक्षिण कोरिया
(b) भारत
(c) नीदरलैंड
(d) बेल्जियम
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X