New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल

हाल ही में, डी.आर.डी.ओ. की रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद द्वारा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में उच्‍चतम आक्रमण क्षमता वाली तीसरी पीढ़ी की फायर एंड फॉरगेट ‘मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM)’ का  सफल उड़ान परीक्षण किया गया। 

एम.पी.ए.टी.जी.एम. के बारे में 

  • डी.आर.डी.ओ. द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित यह फायर एंड फॉरगेट मिसाइल अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों से सुसज्जित है। इसमें शामिल हैं- 
    • इमेजिंग इन्फ्रारेड होमिंग सीकर
    • टैंडम वारहेड, ऑल-इलेक्ट्रिक कंट्रोल एक्चुएशन सिस्टम
    • फायर कंट्रोल सिस्टम 
    • प्रोपल्शन सिस्टम  
  • एक उच्च-प्रदर्शन लक्ष्यीकरण प्रणाली 
  • यह मिसाइल दिन और रात दोनों समय युद्ध अभियानों में सक्षम है। इसका वारहेड आधुनिक मुख्य युद्धक टैंकों को नष्ट करने में सक्षम है। 
  • भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड इस हथियार प्रणाली के विकास-सह-उत्पादन भागीदार (DCPP) हैं।
  • इस मिसाइल को ट्राइपॉड या सैन्य वाहन लॉन्चर से प्रक्षेपित किया जा सकता है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के बारे में 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का अनुसंधान एवं विकास विभाग है। इसका लक्ष्य भारत को अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों से सशक्त बनाना तथा महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों में आत्मनिर्भरता हासिल कर सशस्त्र बलों को तीनों सेनाओं की निर्धारित आवश्यकताओं के अनुसार अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों और उपकरणों से सुसज्जित करना है। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X