New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वैश्विक आंतरिक विस्थापन रिपोर्ट, 2024

आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र ने वैश्विक आंतरिक विस्थापन रिपोर्ट (GRID) के नौवे संस्करण को जारी किया। यह रिपोर्ट वर्ष 2023 के अंत तक दुनिया भर में आंतरिक विस्थापन की अवस्था में रहने वाले लोगों के डाटा पर अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष

  • वर्ष 2023 में आंतरिक विस्थापन के नए रिकार्ड : वर्ष 2023 के अंत तक वैश्विक स्तर पर 75.9 मिलियन लोग आंतरिक विस्थापन में रह रहे थे, जो वर्ष 2022 के 71.1 मिलियन से अधिक है।
    • वर्तमान समय में यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है क्योंकि आपदाओं, संघर्ष या हिंसा प्रभावित लोग भी दशकों से विस्थापन में रह रहे लोगों में शामिल हो गए हैं। 
  • संघर्ष के कारण विस्थापन : वर्ष 2023 के अंत में संघर्ष एवं हिंसा के परिणामस्वरूप 68.3 मिलियन लोग आंतरिक विस्थापन में रह रहे थे, जो अभी तक की सबसे अधिक संख्या है।
    • सूडान, सीरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), कोलंबिया एवं यमन दुनिया के लगभग आधे आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए ज़िम्मेदार हैं।
    • वर्ष 2008 में इस रिकॉर्ड के शुरू होने के बाद से संघर्ष की वजह से सूडान में किसी एक देश में आंतरिक विस्थापन की सर्वाधिक संख्या दर्ज की गई है, जो अनुमानित 9.1 मिलियन है। 
    • संघर्ष एवं हिंसा के कारण वर्ष 2023 के दौरान 45 देशों और क्षेत्रों में 20.5 मिलियन नए आंतरिक विस्थापन हुए।
  • आपदाओं का प्रभाव : वर्ष 2023 के अंत में आपदाओं के परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर 7.7 मिलियन लोग आंतरिक विस्थापन में रह रहे थे।
    • गंभीर मौसम की घटनाओं और उच्च तीव्रता वाले भूकंपों के परिणामस्वरूप चीन एवं तुर्किये में एक-तिहाई विस्थापन हुआ।
  • मौसम संबंधी आपदा का प्रभाव : मौसम संबंधी आपदाओं से जुड़े विस्थापन में वर्ष 2022 की तुलना में एक-तिहाई की कमी आई है, जो आंशिक रूप से वर्ष के दौरान ला नीना से अल नीनो में परिवर्तन का परिणाम है।
    • तूफान एवं बाढ़ के कारण अधिकांश एशिया में विस्थापन घटा है, हालाँकि, अन्य क्षेत्रों में बाढ़ से रिकॉर्ड संख्या में विस्थापन हुआ है। विशेषकर हॉर्न ऑफ अफ्रीका इससे सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।

भारत के बारे में

  • आपदा के कारण विस्थापन : वर्ष 2023 में भारत में बाढ़, चक्रवात, भूकंप एवं अन्य आपदाओं के कारण पांच लाख से अधिक आंतरिक विस्थापन हुए।
    • हालाँकि, वर्ष 2022 में प्राकृतिक आपदाओं से 2.5 मिलियन आंतरिक विस्थापन हुआ। 
  • संघर्ष एवं हिंसा के कारण : वर्ष 2023 में पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में संघर्ष एवं हिंसा के कारण 67000 लोग विस्थापित हुए। 
    • हालाँकि, वर्ष 2022 में यह संख्या 1000 थी।

आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों में वे व्यक्ति शामिल होते हैं जिन्हें संघर्ष, हिंसा या आपदाओं के परिणामस्वरूप अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है किंतु जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राज्य की सीमा को पार नहीं किया होता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR