New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

नवाचार मंत्र पहल

संदर्भ  

हाल ही में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नवाचार मंत्र नामक एक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर उद्यमिता को मजबूत करना और उभरते भारत में नवप्रवर्तकों के लिए अवसरों का विस्तार करना है।

नवाचार मंत्र पहल के बारे में  

नवाचार मंत्र कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के सबसे होनहार जमीनी स्तर के नवोन्मेषकों और प्रारंभिक चरण के उद्यमियों की पहचान करना, पोषण करना और उन्हें सशक्त बनाना है। 

क्रियान्वयन संस्था: 

  • इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी), आईआईटी दिल्ली के साथ साझेदारी में कर रहा है। 
  • इस कार्यक्रम के जरिए दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों, आकांक्षी जिलों और कम विकसित क्षेत्रों के नवोन्मेषकों को मार्गदर्शन, पहचान और विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

उद्देश्य:

  • इस पहल का उद्देश्य कृषि प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, शिक्षा प्रौद्योगिकी एवं कौशल विकास, जलवायु एवं स्थिरता, ग्रामीण वाणिज्य और लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सशक्तिकरण जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में काम करने वाले नवप्रवर्तकों के लिए सहायता का एक संरचित तंत्र प्रदान करना है। 
  • नवाचार मंत्र के माध्यम से, नवप्रवर्तकों को नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों और संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों तक सीधी पहुँच प्राप्त होगी, जिससे वे अपने विचारों को परिष्कृत कर सकेंगे, व्यावसायिक मॉडलों को मजबूत कर सकेंगे और नवाचार से उद्यम बनने की अपनी यात्रा को गति दे सकेंगे।

पहल का क्रियान्वयन: 

  • इस पहल के शुभारंभ के बाद, देश भर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। 
  • इस पहल की पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जुलाई, 2026 है। 
  • उच्च क्षमता वाले उद्यमों की पहचान करने के लिए शिक्षा जगत, उद्योग जगत, निवेश फर्मों और सरकारी संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल करते हुए एक कठोर बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 
  • इस कार्यक्रम से पूरे भारत से आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है, जिसमें स्थानीय चुनौतियों और सामुदायिक प्रभाव के लिए समाधान तैयार करने वाले नवप्रवर्तकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए महत्त्व: 

  • चयनित नवप्रवर्तकों को एक साल के सहभागिता कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिसमें मेंटरशिप राउंडटेबल, विषयगत वेबिनार, नवाचार प्रदर्शन, निवेशकों के साथ बातचीत और राष्ट्रीय स्तर के स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म शामिल होंगे। 
  • प्रतिभागियों को व्यवसाय विकास, बाजार पहुँच, नियामक अनुपालन, बौद्धिक संपदा, धन जुटाने और विस्तार रणनीतियों पर विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।  
  • यह कार्यक्रम प्रायौगिक परियोजनाओं, साझेदारियों और बाजार संबंधों के अवसर भी प्रदान करेगा ताकि आशाजनक नवाचारों को स्थायी उद्यमों में परिवर्तित किया जा सके।

प्रमुख विशेषता:  

  • नवाचार मंत्र की एक प्रमुख विशेषता इसकी दृश्यता और मान्यता पर केंद्रित होगी। 
  • मंत्रिस्तरीय पॉडकास्ट, नवाचार प्रदर्शन, डिजिटल अभियान और परितंत्र कार्यक्रमों के माध्यम से, चयनित नवोन्मेषकों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और अपने अनुभवों को व्यापक दर्शकों के साथ साझा करने का मंच प्रदान किया जाएगा। 
  • यह कार्यक्रम एक राष्ट्रीय प्रदर्शन कार्यक्रम के साथ समाप्त होगा, जिसमें नवोन्मेषकों, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों, नीति निर्माताओं और परितंत्र के हितधारकों को एक साथ लाकर नवाचार-आधारित उद्यमिता का जश्न मनाया जाएगा और भविष्य के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त किए जाएंगे। 
  • यह पहल जमीनी स्तर के नवोन्मेषकों की एक मजबूत श्रृंखला बनाकर और उन्हें देश के अग्रणी संस्थानों और नेटवर्कों से जोड़कर, भारत के नवाचार परितंत्र को मजबूत करना और आत्मनिर्भर, उद्यमशील और नवाचार-संचालित विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान करेगी।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR