New
Solved Paper- UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved Paper- UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE) पर अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट 

प्रारंभिक परीक्षा - लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट, पार्टियों का सम्मेलन (COP26)
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 – पर्यावरण संरक्षण

चर्चा में क्यों 

  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 'लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट' पहल ऊर्जा कुशल व्यवहार को अपनाने के कारण 2030 तक लगभग 440 अरब डॉलर बचा सकती है। 
  • 'भारत से LiFE सबक' शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बचत उस वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था में सभी ईंधन खर्च के लगभग 5% के बराबर होगी।

लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट पहल

  • इस 'लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट– लाइफ मूवमेंट' पहल की शुरुआत भारत द्वारा की गयी।
  • 2021 के ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) के दौरान भारत द्वारा 'लाइफ' अभियान का विचार पेश किया गया था।
  • यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा देती है, जो 'मनुष्य और विनाशकारी खपत' की जगह पर 'मनुष्य और जानबूझकर उपयोग' पर केंद्रित है।
  • यह पहल दुनिया भर के लोगों, समुदायों और संगठनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है।
  • इस अभियान का उद्देश्य एक ऐसी जीवन शैली अपनाना है, जो हमारे ग्रह के अनुरूप हो और इसे नुकसान ना पहुंचाए। 
    • ऐसी जीवन शैली अपनाने वालों को "प्रो–प्लैनेट पीपल" कहा जाता है।
  • इसके पहल के अंतर्गत शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों आदि से विचारों और सुझावों को आमंत्रित करने के लिए 'लाइफ ग्लोबल कॉल फॉर पेपर्स' की शुरुआत भी की गई है।
  • लाइफ मिशन अतीत से सीख लेता है, वर्तमान में संचालित होता है और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करता है।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी

  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना वर्ष 1973 के अरब तेल प्रतिबंध के परिणामस्वरुप आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) के सदस्यों द्वारा नवम्बर 1974 में की गई थी।
  • यह पेरिस स्थित एक अंतर-सरकारी स्वायत्त संगठन है। 
  • केवल आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के सदस्य ही इसके सदस्य हो सकते हैं।  
  • आई.ई.ए. के संस्थापक सदस्यों में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, जापान, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और नॉर्वे (एक विशेष समझौते के तहत)थे।
  • वर्ष 2017 में भारत अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का सहयोगी सदस्य बना।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR