New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ललित कला अकादमी पुरस्कार 2026: 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 20 कलाकार सम्मानित

चर्चा में क्यों?

  • ललित कला अकादमी (Lalit Kala Akademi) ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (National Exhibition of Art–NEA) में 20 कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए हैं। 
  • इन कलाकारों को चित्रकला, मूर्तिकला, ड्राइंग, प्रिंटमेकिंग और अन्य समकालीन दृश्य कला विधाओं में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • इस वर्ष राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में देशभर से बड़ी संख्या में कलाकारों ने भाग लिया, जो भारत में समकालीन कला की विविधता और रचनात्मक प्रयोगों को दर्शाता है।

20 ललित कला अकादमी पुरस्कार विजेता

क्रमांक

कलाकार

पुरस्कृत कलाकृति

माध्यम

श्रेणी

1

चंद्र शेखर साईंन

My Entire World - I

टेराकोटा

मूर्तिकला

2

गोपाल चंद्र नस्कर

The Tune of The Srimad Bhagavad Gita

ऐक्रेलिक ऑन कैनवास

चित्रकला

3

किशोर कुमार नरखड़िवाला

Paryavaran

ऑयल ऑन कैनवास

चित्रकला

4

मृणाल डे

Hopeless Settlement

ऐक्रेलिक ऑन कैनवास

चित्रकला

5

निधि चोपड़ा

Tangible Dreams

सिरेमिक

मूर्तिकला

6

निमाई सिंह सरुंगबाम

Mudra - I

टीक वुड

मूर्तिकला

7

पंकज कुमार शर्मा

Haloed Traveler - II

पैनल वर्क्स

ड्राइंग

8

पूजा राजपूत

Prakriti Shoshan

सफेद संगमरमर

मूर्तिकला

9

प्रवीण कुमार

Where The Walls Remember

मिश्रित माध्यम

चित्रकला

10

प्रीतम माधुकर देवसकर

Of Time and The City

एचिंग

प्रिंटमेकिंग

11

राजेंद्र प्रसाद

Sujata With Buddha

वाटर कलर (वॉश)

चित्रकला

12

रमेश विठ्ठल थोरात

Untitled - II

ऑयल ऑन कैनवास

चित्रकला

13

रविराम रामकृष्णन

Fisherwoman

ऑक्सीकृत एवं वेल्डेड तांबा

मूर्तिकला

14

संजय कुमार

When Memories Come Back - 7

मिश्रित माध्यम

चित्रकला

15

संजय कुमार सहानी

Youth

ऑयल ऑन कैनवास

चित्रकला

16

संजीब कुमार गोगोई

Aakar Nirankar - II

ऐक्रेलिक एवं ऑयल ऑन कैनवास

चित्रकला

17

सांता देब

Attraction of Simplicity

सिरेमिक

मूर्तिकला

18

सिद्धार्थ शाहजीराव शिंगाडे

Trees

मिश्रित माध्यम

चित्रकला

19

उषारंजन मंडल

Wheel of A Crowded City

मिश्रित माध्यम

अन्य माध्यम

20

विजेंद्र शर्मा

Life 2025

ऑयल ऑन कैनवास

चित्रकला

ललित कला अकादमी-

  • ललित कला अकादमी भारत की राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख कला अकादमियों में से एक है।
  • इसका उद्देश्य दृश्य कला के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करना, कलात्मक प्रयोगों को बढ़ावा देना तथा विभिन्न कलात्मक अभिव्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।
  • 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के माध्यम से अकादमी ने स्थापित और उभरते दोनों प्रकार के कलाकारों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।
  • स्थापना: 5 अगस्त 1954 को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई।
  • उद्घाटन: तत्कालीन शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा किया गया।
  • मुख्यालय: रविंद्र भवन, मंडी हाउस, नई दिल्ली।
  • प्रशासनिक स्वरूप: यह संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) के तहत एक स्वायत्त निकाय (Autonomous Organization) है।
  • प्रमुख क्षेत्रीय केंद्र: भुवनेश्वर, चेन्नई, गढ़मुक्तेश्वर (कोलकाता), लखनऊ, शिमला, और अहमदाबाद।

मुख्य कार्य एवं गतिविधियां:

  1. राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी: हर वर्ष देश-विदेश के उत्कृष्ट कलाकारों की कृतियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियां आयोजित करना।
  2. राष्ट्रीय पुरस्कार: भारतीय कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को 'राष्ट्रीय ललित कला पुरस्कार' और 'अकादमी फेलोशिप' प्रदान करना।
  3. स्कॉलरशिप व ग्रांट: युवा और उभरते कलाकारों को अध्ययन व अभ्यास के लिए वित्तीय सहायता देना।
  4. कला दीर्घाएं व कार्यशालाएं: कलाकारों को अपने कार्य के प्रदर्शन के लिए गैलरी उपलब्ध कराना और प्रिंटमेकिंग, मूर्तिकला आदि पर कार्यशालाएं आयोजित करना।

FAQs: 

प्रश्न 1. ललित कला अकादमी पुरस्कार 2026 में कितने कलाकारों को सम्मानित किया गया?

उत्तर :-65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में कुल 20 कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रश्न 2. ललित कला अकादमी पुरस्कार 2026 किस प्रदर्शनी के दौरान प्रदान किए गए?

उत्तर :-ये पुरस्कार 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के दौरान प्रदान किए गए।

प्रश्न 3. ललित कला अकादमी की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :-ललित कला अकादमी की स्थापना 5 अगस्त 1954 को भारत सरकार द्वारा की गई थी।

प्रश्न 4. ललित कला अकादमी का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर :-ललित कला अकादमी का मुख्यालय रविंद्र भवन, मंडी हाउस, नई दिल्ली में स्थित है।

प्रश्न 5. ललित कला अकादमी किस मंत्रालय के अधीन कार्य करती है?

उत्तर :-ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन के रूप में कार्य करती है।

प्रश्न 6. ललित कला अकादमी का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

उत्तर :-इसका प्रमुख उद्देश्य दृश्य कला को बढ़ावा देना, कलाकारों को प्रोत्साहित करना तथा कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR