नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) 2.0 ऐप

संदर्भ 

  • हाल ही में दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्‍ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के निगरानी एवं कार्यान्वयन ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उन्नत नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) 2.0 ऐप का शुभारंभ किया गया है। 

नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) 2.0 ऐप  के बारे में 

  • यह उन्नत एप्लिकेशन राज्यों/जिलों और अन्य हितधारकों के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल माध्‍यम के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो राष्ट्रीय, राज्य, जिला और संस्थागत स्तरों पर कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच वास्तविक समय में रिपोर्टिंग, निगरानी और समन्वय को सुगम बनाएगा। 
  • उन्नत संस्करण में मौजूदा क्षमताओं को बढ़ाते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और डेटा-आधारित शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई सुविधाओं को शामिल किया गया है। 

एनएमबीए 2.0 ऐप में नवीन सुविधाएँ  

  • अब नागरिकों के लिए ई-प्रतिज्ञा लेने, आईईसी सामग्री तक पहुंच, हेल्पलाइन सहायता और नशामुक्ति केंद्र के विवरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
  • अनुदान प्राप्त संस्थानों (जीआईए) को अब भूमिका-आधारित पहुंच के साथ प्लेटफॉर्म पर शामिल किया जाएगा, जिससे नशामुक्ति केंद्रों पर गतिविधियों की वास्तविक समय में रिपोर्टिंग और निगरानी संभव हो सकेगी।
  • इस ऐप में सभी जीआईए के अनुदान की स्थिति को शामिल किया गया है। यह सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता विभाग, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और जीआईए के लिए उपलब्‍ध है। इससे अधिक पारदर्शिता, सुव्यवस्थित निधि ट्रैकिंग और अनुदान उपयोग में बेहतर जवाबदेही सुनिश्चित होती है। 
  • यह उपयोगकर्ताओं को निकटतम नशामुक्ति केंद्र की पहचान करने की अनुमति देती है, जिससे त्वरित रेफरल और उपचार सेवाओं तक बेहतर पहुंच संभव हो पाती है।
  • जनता को निरंतर सुधार के लिए फीडबैक साझा करने में सक्षम बनाता है। 

एनएमबीए ऐप: 

  • एनएमबीए ऐप वर्तमान में अधिकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह ऐप राज्यों, जिलों, आध्यात्मिक संगठनों और अन्य हितधारकों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गतिविधियों को अपलोड करने और ट्रैक करने में सहायता करता है। 
  • यह ऐप एक समेकित डैशबोर्ड के माध्यम से वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है। यह नशा मुक्ति मित्रों के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री और बुनियादी संचार सहायता प्रदान करके जागरूकता प्रयासों को सुगम बनाने के लिए एक संसाधन मंच के रूप में भी कार्य करता है। 
  • ऐप में मास्टर स्वयंसेवकों (नशा मुक्ति मित्रों) को जोड़ने और उनके प्रबंधन के‍ लिए एक सरल प्रणाली शामिल है। और यह संस्थानों को अपने पहुंच के हिस्से के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने में सक्षम बनाता है। 
  • इसके अतिरिक्त, यह नशा मुक्ति हेल्पलाइन और मानस हेल्पलाइन जैसे प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों तक पहुंच प्रदान करता है, जिनमें नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाएं, साथ ही बुनियादी तकनीकी सहायता संपर्क शामिल हैं। 

नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के बारे में   

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 15 अगस्त 2020 को 272 चिन्हित सबसे संवेदनशील जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) शुरू किया था और अब इसे 15 अगस्त 2023 से देश के सभी जिलों में शुरू किया गया है।  नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जनसमुदाय तक पहुंचना और मादक पदार्थों के सेवन के बारे में जागरूकता फैलाना है।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT