New
Solved Paper- UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved Paper- UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

पीएम-अजय पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन

संदर्भ 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय आदर्श ग्राम, कौशल विकास एवं रोजगार हेतु अनुदान सहायता तथा शैक्षणिक संस्थानों में छात्रावास के जमीनी स्तर के कार्यप्रवाहों के पूर्ण डिजिटलीकरण हेतु पीएम-अजय पोर्टल एवं अजय (अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना) मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करेगा।

पीएम-अजय पोर्टल के बारे में

  • यह पोर्टल हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और लाभार्थियों को तेज एवं जवाबदेह सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। 
  • पीएम-अजय डैशबोर्ड में 47,000 से अधिक अनुसूचित जाति बहुल गाँवों तथा विभिन्न घटकों के अंतर्गत 40 लाख से अधिक लाभार्थियों के सामाजिक-आर्थिक विकास की जानकारी दर्ज की गई है। 
  • यह पोर्टल एक केंद्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है, जो डेटाबेस से जुड़कर माइलस्टोन आधारित फंड जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। 

आदर्श ग्राम घटक 

  • आदर्श ग्राम घटक के अंतर्गत अब कागजी योजना प्रक्रिया की जगह डिजिटल योजना प्रणाली लागू की जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम स्तर पर विकास योजनाएँ तैयार और मॉनिटर की जाएंगी। 
  • पोर्टल राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर समग्र डैशबोर्ड उपलब्ध कराता है। इसके जरिए 10 विकास क्षेत्रों से जुड़े 50 सामाजिक-आर्थिक संकेतकों के आधार पर मॉडल गाँवों की प्रगति की निगरानी की जा सकेगी।  
  • ग्राम विकास योजना (VDP) के डिजिटल अनुमोदन के बाद माइलस्टोन आधारित प्रगति की निगरानी स्वतः शुरू हो जाएगी, जिससे कार्यों की ट्रैकिंग अधिक आसान और पारदर्शी बनेगी। 

अनुदान सहायता (GIA) घटक 

  • अनुदान सहायता घटक के अंतर्गत यह पोर्टल एक केंद्रीकृत प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) के रूप में कार्य करता है। 
  • इसके माध्यम से आजीविका से संबंधित योजनाओं पर होने वाले वित्तीय व्यय और निधि आवंटन की राज्य स्तर पर निगरानी की जाती है। 

छात्रावास घटक 

  • यह पोर्टल छात्रावास योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की निगरानी के लिए भी उपयोगी मंच प्रदान करता है। 

पीएम अजय मोबाइल ऐप के बारे में 

  • पीएम अजय मोबाइल ऐप को एक एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया गया है। 
  • इसका उद्देश्य वर्तमान पीएमएजीवाई और पीएम अजय पोर्टलों की सेवाओं को मोबाइल उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाना है। 
  • यह ऐप उपयोगकर्ताओं को मोबाइल के माध्यम से योजना से जुड़ी जानकारी, निगरानी, रिपोर्टिंग और लाभार्थी सेवाओं तक आसान पहुँच प्रदान करता है। 
  • इस ऐप का मुख्य उद्देश्य योजना सेवाओं को मोबाइल आधारित बनाना, क्षेत्रीय निगरानी को बेहतर करना, रियल-टाइम रिपोर्टिंग को बढ़ावा देना तथा पारदर्शिता और डिजिटल सुशासन को मजबूत करना है।  

ऐप के प्रमुख घटक

  • आदर्श ग्राम
  • अनुदान सहायता (GIA)
  • छात्रावास घटक
  • इन सभी में निगरानी, रिपोर्टिंग, प्रस्ताव प्रबंधन, निरीक्षण और लाभार्थी ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
    • आदर्श ग्राम घटक: आदर्श ग्राम घटक के अंतर्गत यह मोबाइल ऐप घर-घर ऑफलाइन सर्वेक्षण की सुविधा देता है। इसमें 10 विकास क्षेत्रों के अंतर्गत 50 सामाजिक-आर्थिक संकेतकों के आधार पर जानकारी एकत्र की जाती है।
      • यह ऐप ग्राम विकास योजनाओं (VDP) को रियल-टाइम में तैयार करने और उनकी निगरानी करने में मदद करता है।
    • अनुदान सहायता (GIA) घटक: अनुदान सहायता घटक में यह ऐप क्षेत्रीय टीमों को लाभार्थियों का डिजिटल पंजीकरण करने की सुविधा देता है।
      • इसके माध्यम से राज्य की कार्यान्वयन एजेंसियाँ व्यक्तिगत आजीविका योजनाओं और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति को रियल-टाइम में ट्रैक कर सकती हैं। 
    • छात्रावास घटक: मोबाइल ऐप का छात्रावास घटक नए निर्माण और मरम्मत प्रस्तावों को सीधे परियोजना स्थल से ऑनलाइन भेजने की सुविधा प्रदान करता है।
      • यह क्षेत्रीय निरीक्षकों को भवन निर्माण के विभिन्न चरणों में जियो-टैग्ड और समय-मुद्रित फोटो अपलोड करने की सुविधा देता है। इससे निर्माण कार्यों का सही और दृश्यात्मक सत्यापन किया जा सकता है। 

ऐप की प्रमुख सुविधाएँ 

  • एकीकृत लॉगिन प्रणाली
  • भूमिका आधारित एक्सेस कंट्रोल
  • जियो-टैगिंग
  • डैशबोर्ड रिपोर्टिंग
  • मोबाइल निरीक्षण
  • फोटो अपलोड सुविधा
  • अधिसूचना प्रणाली
  • वर्तमान पोर्टलों के साथ एकीकरण

ऐप के लाभ 

  • कार्यों की दक्षता बढ़ेगी
  • रियल-टाइम निगरानी संभव होगी
  • पारदर्शिता मजबूत होगी
  • रिपोर्टिंग तेज होगी
  • विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा
  • डेस्कटॉप आधारित कार्यप्रणाली पर निर्भरता कम होगी

उपयोगकर्ता 

  • मंत्रालय के अधिकारी
  • राज्य एवं जिला प्राधिकरण
  • कार्यान्वयन एजेंसियाँ
  • गैर-सरकारी संगठन (NGO)
  • निरीक्षण अधिकारी
  • छात्रावास प्रशासक
  • क्षेत्रीय कार्यकर्ता 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR