New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

प्रीलिम्स फैक्ट

हिमाचल में ड्रोन आधारित डाक सेवा   

  • केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के नेतृत्व में, डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मंडी प्रधान डाकघर और रेहरधार शाखा डाकघर के बीच ड्रोन आधारित डाक एवं पार्सल वितरण सेवा 12 जून, 2026 से शुरू की है। यह पहल दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में तीव्र और अधिक कुशल संपर्क की स्थापना के लिए शुरू की गई है।
  • मंडी प्रधान डाकघर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित रेहरधार ब्रांच डाकघर तक पारंपरिक व्यवस्थाओं से पहुंचने में वर्तमान में दो घंटे से अधिक का समय लगता है। ड्रोन आधारित संचार के कारण, यह समय घटकर लगभग सात मिनट रह गया है। 
  • इस पहल से सेवा वितरण में सुधार, दूर-दराज और पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और स्थानीय समुदायों के लिए आवश्यक डाक सेवाओं तक पहुँच में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे सामाजिक और आर्थिक समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रगति को ओर बिहार 

प्रमुख हालिया घटनाक्रम (Current News)

  • परियोजनाएं: बिहार के भोजपुर में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की आधारशिला और पटना में NFDB (राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड) क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन।
  • उद्घाटनकर्ता: केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री (श्री राजीव रंजन सिंह) और बिहार के मुख्यमंत्री।
  • मुख्य उद्देश्य: आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक प्रबंधन और रोजगार सृजन के माध्यम से बिहार के अंतर्देशीय मत्स्य पालन (Inland Fisheries) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और इसे निर्यातोन्मुखी बनाना।  

इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क, भोजपुर (विशिष्ट तथ्य): 

  • अवस्थिति: वनसौर फिश सीड फ़ार्म, भोजपुर, बिहार।
  • वित्तीय आवंटन: कुल 31.21 करोड़ (प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना - PMMSY के तहत स्वीकृत)। 

प्रमुख विशेषताएं व अवसंरचना:

  • कार्प और कैटफ़िश हैचरी तथा ब्रूडर इनक्यूबेशन यूनिट।
  • आधुनिक जलीय कृषि प्रणालियां: बायोफ़्लॉक (Biofloc) और आरएएस (RAS - Recirculating Aquaculture System) इकाइयां।
  • फ़िश फ़ीड मिल (मत्स्य आहार संयंत्र)।
  • पानी की गुणवत्ता और बीमारी की जांच के लिए प्रयोगशालाएं तथा क्वारंटीन सुविधाएं।
  • क्षमता निर्माण हेतु 50 बिस्तरों वाला ट्रेनिंग हॉस्टल। 

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड का क्षेत्रीय केंद्र (पटना):

  • भूमिका: बिहार और संपूर्ण पूर्वी क्षेत्र (Eastern Region) के लिए एक संस्थागत केंद्र के रूप में कार्य करेगा। 
  • कार्य: केज कल्चर (Cage Culture), प्रिसिजन फार्मिंग, आरएएस और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक प्रणालियों को बढ़ावा देना; तथा मछुआरों व उद्यमियों के लिए कौशल विकास व तकनीकी सहायता सुनिश्चित करना। 

बिहार में मत्स्य पालन: सांख्यिकी और वर्तमान स्थिति:

  • राष्ट्रीय रैंकिंग में उछाल: बिहार अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन में 9वें स्थान से बढ़कर अब  चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
  • शुद्ध निर्यातक (Net Exporter): बिहार अब मत्स्य क्षेत्र में एक 'शुद्ध निर्यातक' राज्य है, जो प्रतिवर्ष लगभग 89,600 मीट्रिक टन मछली पड़ोसी राज्यों को आपूर्ति करता है। 
  • प्रमुख मत्स्य प्रजातियां: कतला, रोहू, मृगल, ग्रास कार्प, कॉमन कार्प, सिल्वर कार्प, पाबदा, तिलापिया, पैंगैसियस, मांगुर, स्कैम्पी (झींगा) और सजावटी मछलियां।

बिहार के प्राकृतिक जल संसाधन (Geographical Assets):

  • तालाब और पोखर: 1.22 लाख हेक्टेयर।
  • जलाशय: 0.64 लाख हेक्टेयर।
  • बाढ़-मैदान वाली झीलें (Chaur/Wetlands) और बेकार जल-क्षेत्र: 9.5 लाख हेक्टेयर।
  • नदियाँ एवं नहरें: 21,354 किलोमीटर से अधिक लंबी।
  • विशेष पहल: बिहार में आर्द्रभूमि मत्स्य पालन समूह (Wetland Fisheries Cluster) को अधिसूचित किया गया है, जिसका लक्ष्य चौर/बाढ़ के मैदानों की झीलों (9.5 लाख हेक्टेयर) की उत्पादकता का समुदाय-आधारित प्रबंधन के जरिए पूरा लाभ उठाना है।

आयुष मंत्रालय का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • रिकॉर्ड का प्रकार: यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण (Live Yoga Stream) के सबसे अधिक दर्शकों का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record)।
  • संबद्ध निकाय: आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush), भारत सरकार। 
  • अवसर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 और अंतर्राष्ट्रीय योग वर्ष 2026 के प्रचार कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में। 
  • नए रिकॉर्ड के कुल लाइव दर्शक: 4,35,831 (आयुष मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सत्यापित दर्शक)।
  • पिछला रिकॉर्ड (2024): 2,46,252 दर्शक।
  • वृद्धि (अंतर): इस नए रिकॉर्ड में पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 1,89,579 अधिक दर्शक शामिल हुए।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR