लाल गेरूआ

चर्चा में क्यों 

तमिलनाडु के विलुपुरम जिले के करादिमलाई में लाल गेरूआ (Red Ochre) का उपयोग करके बनाई गई लगभग 4,000 वर्ष पुरानी शैल चित्रकलाएँ खोजी गई हैं।

संरचना एवं विशेषताएँ

  • लाल गेरूआ एक प्राकृतिक पार्थिव रंगद्रव्य है जो मुख्य रूप से लौह ऑक्साइड से बना होता है।
  • इसका रंग पीले से लेकर गहरे लाल रंग तक होता है।
  • यह रासायनिक रूप से स्थिर है और अपघटन एवं क्षरण का प्रतिरोध करता है।
  • यह मनुष्यों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सबसे शुरुआती रंगद्रव्यों में से एक है।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व

  • प्रागैतिहासिक गुफा चित्रों, देह सज्जा व अनुष्ठानिक अंत्येष्टि में इसका उपयोग किया जाता था।
  • महत्वपूर्ण उदाहरणों में लास्को गुफाएँ (फ्रांस) और भीमबैठका की चट्टानी आश्रयस्थल (भारत) शामिल हैं।
  • इसकी मजबूती ने प्राचीन चित्रों को लंबे समय तक संरक्षित रखने में मदद की।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT